हमारा इतिहास

हमारा इतिहास : बलात्कार पीड़िता प्रधानमंत्री के मंच पर

उमा भारती और भाजपा के प्रचार को गति देने के लिए अक्टूबर 2003 के महीने में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भोपाल आए। उस कार्यक्रम में राजगढ़ जिले की एक महिला को प्रधानमंत्री से मंच पर मिलवाया गया यह वही महिला थी जिसे 1994 में निर्वस्त्र करके उनके गांव छुवडलिया में घुमाया गया था।  कांग्रेश ने इस विषय को खूब उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री ने एक निरीह और गरीब महिला की पहचान सार्वजनिक करके उसका राजनैतिक हितों के लिए शोषण किया है।  इसके पहले भाजपा ने उस महिला और राजगढ़ के पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा के संयुक्त खाते में एक लाख रुपए जमा करवा दिए कहते हैं कि यह रुपए उसे लालच देने के लिए दिए गए थे।

कृपया यह भी पढ़ें –

प्रधानमंत्री के नाम को  घसीटने देने का जवाब भाजपा ने राष्ट्रपति के नाम पर हुए एक विवाद से दिया चुनाव के ठीक 1 महीने पहले दिग्विजय सरकार ने राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के कुछ होर्डिंग प्रदेश भर में लगवाए जिसमें मध्य प्रदेश में हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य की कुछ उपलब्धियां लिखी थी इस होर्डिंग पर कलाम की बहुत बड़ी फोटो थी और राष्ट्रपति का वक्तव्य ” आने वाली पीढ़ियां हमें इसलिए कतई याद नहीं करेंगे कि हमने कितने मंदिर, मस्जिद ,गुरुद्वारे और गिरजाघर बनवाएं बल्कि वे  हमें तभी याद रखेंगे जब हम उन्हें स्वस्थ और खुशहाल भारत सौंपेंगे “ इस विज्ञापन को लेकर भाजपा ने सीधे हमला बोलने की वजाय कोर्ट के माध्यम से रोक लगा दी। इन होर्डिंग पर हाईकोर्ट ने आपत्ति की जिसके बाद यह हटा दिए गए । कोर्ट का कहना था कि इतने बड़े संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का नाम किसी प्रदेश की ब्रांडेड के लिए के लिए नहीं किया जा सकता।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

View Comments

Recent Posts

सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…

12 hours ago

बाबरी विध्वंस की यादें आज भी सोनिया गांधी को करती हैं भावुक

मोदी और RSS पर भी साधा निशाना बोलीं– 6 दिसंबर 1992 को फूट-फूटकर रोई थी,…

2 days ago

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

2 days ago

श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…

3 days ago

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…

3 days ago

दीपावली पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य योग, गज पर सवार होकर आएंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की…

4 days ago