बॉलीवुड

नोरा फ़तेहि ने जैकलीन पर दर्ज कराया मुकदमा

जाने माने ठगसुकेश चंद्रशेखर ने जेल की सलाखों के पीछे से ही अपने बयानों से बॉलीवुड स्टार से लेकर राजनेताओं तक को हिला दिया है। यही नहीं 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में बॉलीवुड की दो हीरोइनों में भी आपस में टकराव की स्थिति बन गई है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही को केंद्रीय एजेंसियों के सामने बार.बार पेश होना पड़ रहा है।

कृपया यह भी पढ़ें –

वहीं एक्ट्रेस नोरा फतेही ने बड़ा कदम उठाते हुए अपमानजनक टिप्पणी के लिए सोमवार को अपनी ही बॉलीवुड की साथी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पर मानहानि का मामला दर्ज कराया है। साथ ही नोरा ने 15 मीडिया हाउस के खिलाफ भी मानहानि का केस दर्ज कराया है।अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में मीडिया संगठनों पर टिप्पणियों को आगे ले जाने और उसे प्रसारित करने का आरोप लगाया। नोरा का ये भी कहना है कि उनकी प्रतिद्वंद्वी कलाकार और मीडिया संगठन साथ मिलकर उनके खिलाफ काम कर रहे थे।बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच में 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में दोनों अभिनेत्रियों को जांच एजेंसियों ने कई बार तलब किया है और जैकलीन फर्नांडीज को इस मामले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया है। यहां तक कि जांच एजेंसियों ने यह पाया है कि सुकेश से जैकलीन को महंगे उपहार मिले थे। जिसके बाद बॉलीवुड की दोनो अभिनेत्रियों पर शिकंजा कसता गया।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago