खेत-खलिहान

ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का जल्द करें सर्वे: मंत्री राजपूत

ओलावृष्टि तथा बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों का जल्द करें सर्वे: गोविंद सिंह राजपूत
राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, न हो कोई लापरवाही
तेज बारिश, आंधी-तूफान तथा भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, जिसको लेकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दूरभाष पर कलेक्टर तथा तहसीलदार एवं पटवारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि मौके पर पहुंचकर फसलों का निरीक्षण करें। श्री राजपूत ने कहा कि ओलावृष्टि के कारण कहां कितना नुकसान हुआ है इसको लेकर जल्द ही समीक्षा बैठक ली जाएगी जिस भी अधिकारी, कर्मचारी की इस कार्य में लापरवाही सामने आई उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा किसानों के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिन किसानों की फसलों को तेज बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुआ है वह चिंता ना करें, सरकार उनके साथ है। सभी किसानों को फसलों का पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा। श्री राजपूत ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। श्री राजपूत में किसानों से आग्रह किया है कि आप धैर्य रखें, सरकार आपके साथ है। ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की फसलें नष्ट हुई है जिसको लेकर सरकार गंभीर है और जल्द ही सभी किसानों को मुआवजे की राशि मुहैया कराई जाएगी। किसी भी हालत में किसानों को भाजपा की सरकार परेशान नहीं होने देंगी।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

16 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago