राजनीतिनामा

संपूर्ण बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी केन बेतवा लिंक परियोजना – पूर्व मंत्री भार्गव

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की पहली केन-बेतवा परियोजना का किया शिलान्यास का लाइव प्रसारण महाकवि पद्माकर सभागार में हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जन्म जयंती पर मध्य प्रदेश की खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास किया। जिससे बुंदेलखंड के अनेकों गांवों के किसानों को पानी मिलेगा। मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सागर जिले के महाकवि पद्माकर सभागार में दिखाया और सुनाया गया।संपूर्ण बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेगी केन बेतवा लिंक परियोजना। उक्त विचार विधायक एवं पूर्व मंत्री  गोपाल भार्गव ने सागर के पदमाकर सभागार मोतीनगर में आयोजित लाईव कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक  शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक बृज बिहारी पटेरिया,  जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, कलेक्टर  संदीप जी आर,सहित बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद थे। गोपाल भार्गव ने कहा की दुनिया के अजातशत्रु  अटल बिहारी वाजपेयी जी, एक ऐसा व्यक्तित्व के थे जो वर्तमान में दुनिया में मिलना असम्भव है आज उनकी 100 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण योजना की आधार शिला छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड में रख रहे हैं, जिसका लाईव प्रसारण हम सब इस सभागार से देखने के लिए इस सभागार में एकत्र हुए हैं।उन्होने कहा कि अटल जी ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होने किसान कल्याण के लिये बहुत सी योजनाएं बनाई। वे कहते थे किसी व्यापारी की क्रेडिट, उद्योग पति की क्रेडिट होती है किसान की कोई क्रेडिट नहीं है जिससे साहूकारों के कर्ज बोझ से किसान परेशान होते हैं ज़मीने बिक जाती हैं। किसानों को समृद्ध बनाने के लिये उन्होंने किसानो को कर्ज के बोझ से आजाद करने के लिये किसान क्रेडिट कार्ड की योजना लागू की। विधानसभा में मैने स्थगन प्रस्ताव लाया राशन के भाव बढ़ने से परेशान लोगों द्वारा बाजार को लूटा गया है। इसलिए अटल जी ने प्रदेश और देश में राशन कार्ड योजना लागू की। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मुफ्त राशन देश और प्रदेश में दिया जा रहा है। इस लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में हरित क्रांति आयेगी। सागर संभाग के गांव इससे लाभान्वित होंगे।उन्होंने कहा कि नदियों को जोड़ने की कल्पना हमें नहीं लगता किसी ने अब तक की होगी, यह देश दुनिया की पहली ऐसी परियोजना है। इस केन बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजन फेस-2 अंतर्गत बीना सयुक्त सिंचाई एवं बहुउद्देश्यीय परियोजना से सागर सहित समूचे बुंदेलखंड की वर्तमान पीढ़ी और आने वाली कई पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। पर्याप्त सिचाई व्यवस्था से बुंदेलखंड अन्न धन से सम्पन्न बनेगा।विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा की आज हम ही नहीं सारा देश पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती मना रहा है। किसानों को देश ही नहीं विश्व की पहली इस परियोजना की शुभकामनायें। सूखाग्रस्त और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र को संतुलित बनाने के लिये यह योजना है। लाखो हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। 31 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा। और न जाने कितने ही लाभ इस परियोजना से बुंदेलखंड को मिलेगा। हरित क्रांति बुंदेलखंड में आने वाली है। बुंदेलखंड बहुत जल्द सिंचाई में अग्रणी क्षेत्र बनेगा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सड़क पर गाय और सदन में नारी की रही गूंज

भोपाल डेस्क  देश में चल रहे गो सम्मान आह्वान के तहत प्रदेश में भी गौ…

2 days ago

दलबदलू नेता जनता को स्वीकार या गद्धार !

भारत में राजनितिक विमर्श बड़ी तेजी से बदलते है और आज के दौर में उससे…

2 days ago

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का  प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

देवरी। संतोष विश्वकर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के नेतृत्व में पूर्व मंत्री हर्ष यादव के…

2 days ago

चीन से टकराव के वक्त सरकार हमारे साथ थी – नरवडे

आपको याद होगा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस साल फरवरी को संसद में जनरल…

4 days ago

और चुपके से बिक गए राघव चढ्ढा

बिकने वाली चीज, बिक कर ही मानती है, उसे केवल सही कीमत की दरकार होती…

4 days ago

बुंदेलखंड का एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित – मुख्यमंत्री यादव

बहुप्रतीक्षित कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना पुनरीक्षित करने की घोषणा  63.41 करोड़ लागत के विकास कार्यों का…

6 days ago