सागर जिले के देवरी थाना अंतर्गत एक ह्रदयविदारक घटनाक्रम सामने आया है जहा एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की जानकर है देवरानी-जेठानी घर में फंदे पर लटकीं; नानी-नातिन की लाश पानी में मिली देवरी में कुएं में मिले एक ही परिवार के चार शव। इनमें एक बच्ची और 3 महिलाएं शामिल हैं। सागर में शनिवार सुबह कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिला है। इनमें दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिलीं, जबकि अन्य महिला और बच्ची का शव पानी में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कुएं से निकलवाने के लिए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया है। मामला देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव का है। देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि महिलाओं की पहचान आरती लोधी (35), भारती लोधी (29), भागवती बाई (65) के रूप में हुई है। बच्ची का नाम रोमिका लोधी (6) है, जो भारती की बेटी थी। भारती और आरती रिश्ते में देवरानी जेठानी थीं। नानी भागवती लोधी और नातिन रोमिका लोधी का शव पानी में मिला है। भागवती बाई भारती की मां थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। छोटी बहू ने किया था सुसाइड, आरती-भारती के पति जेल में हैं परिवार के सदस्य सुरेंद्र लोधी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे गांव के ही रहने वाले किशोर लोधी ने सूचना दी थी। इसके बाद सरपंच और पुलिस को बताया। हम और गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र ने बताया कि, ‘एक साल पहले छोटे भाई सोनू लोधी की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड किया था। मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। भारती और आरती के पति जेल में हैं। मायके वाले लगातार परेशान कर रहे थे। आए दिन घर आकर धमकी देते थे। मारपीट और गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे भी घर आकर विवाद किया था। डर के मारे मैं रात में घर भी नहीं गया था।
संवाददाता – संतोष विश्वकर्मा
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनके बचपन के सहपाठी असगर अली वोरा से…
नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों का संतुलन बनाने की तैयारी, राहुल गांधी और…
संतों की परंपरा में ही ऐसे संयोग देखने को मिलते है ऋषि पंचमी के दिन…
UGC के नए इक्विटी नियमों पर भागवत के बयान से बढ़ी बहस: सवाल नियमों से…
₹2,000 तक के Merchant Payment पर कोई शुल्क नहीं, उससे ऊपर 0.4% MDR; ₹75 हजार…
सागर/ मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में आज…