क्या सोश्ल मीडिया आज के समाज में जीवन का वो जरूरी हिस्सा बन गया है जिसके बिना जीवन इतना खाली हो जाये कि उसे पाने के लिये आंदोलन करना पडे । सोशल मीडिया पर पाबंदी और भ्रष्टाचार के खिलाफ नेपाल के युवाओं ने सरकार के खिलाफ बगावत कर दी। किशोर और युवा भारी संख्या में सड़कों पर उतरे और संसद परिसर में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान सेना की फायरिंग में बीस लोगों की मौत हो गई जबकि करीब दो सौ युवा घायल हुए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व तीस साल से कम उम्र के युवा कर रहे थे। सोशल मीडिया पर पाबंदी के साथ साथ युवा सरकार के भ्रष्टाचार का भी विरोध कर रहे थे। इसे जेन जी यानी जेनरेशन जी का प्रदर्शन कहा जा रहा है। गौरतलब है कि नेपाल सरकार ने तीन सितंबर को फेसबुक इंस्टाग्राम यूट्यूब सहित छब्बीस सोशल मीडिया साइट्स पर पाबंदी लगाने का फैसला किया था। लेकिन इस फैसले के खिलाफ जब युवा सड़क पर उतरे तो नेपाल में तखतापलट की नौबत आ गई।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…
कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…