दुनिया

खगोल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, पृथ्वी और बृहस्पति होंगे एक-दूसरे के आमने-सामने

दूरी घटेगी और चमक बढ़ेगी जुपिटर की आज (शनिवार को) पृथ्‍वी से –

पृथ्‍वी का आज (शनिवार) गुरू से सामना –

जुपिटर आ रहा है आपके पास आज (शनिवार को) –

गुरू के सानिध्‍य मे है पृथ्‍वी आज (शनिवार को)–

गुरूदर्शन का श्रेष्‍ठ अवसरआज (शनिवार को) –

वर्ष की शुरूआत की आज (शनिवार) को महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है जिसमें परिक्रमा करते हुये सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर या गुरू, हमारा ग्रह पृथ्‍वी और सूर्य तीनों एक सरल रेखा मे आ रहे हैं जिससे जुपिटर या बृहस्‍पति हमसे नजदीक होने के कारण सबसे तेज चमक के साथ अपेक्षाकृत बड़ा दिखने जा रहा है ।

इस बारे में जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज (शनिवार) दोपहर 2 बजकर 4 मिनिट पर जुपिटर ,पृथ्‍वी और सूर्य  एक सीध में होंगे , इस समय  जुपिटर की पृथ्‍वी से दूरी लगभग 63 करोड़ 30 लाख 76 हजार किमी होगी । दूरी कम होने के कारण गुरूदर्शन का यह सबसे अच्‍छा अवसर होगा इस कारण सबसे अधिक चमकीला और अपेक्षाकृत बड़ा देख पायेंगे ।

सारिका ने बताया कि आप बिना किसी टेलिस्‍कोप के जुपिटर को  शाम को चमकते हुये पूर्व दिशा में देख सकते हैं ,लेकिन अगर आप टेलिस्‍कोप से देखेंगे तो इसकी डिस्‍क की पटिटकाओं को तथा इसके चार गैलिलियन मून को भी देख पायेंगे । इस घटना के समय जुपिटर माईनस 2.68 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा ।

बृहस्‍पति जिसे गुरू भी कहते हैं इस समय आकाश में मिथुन तारामंडल में है । यह शाम उदित होने के बाद रात भर आकाश में रहकर मध्‍यरात्रि में सिर के ठीक उपर होगा तथा सुबह पश्चिम में अस्‍त हो जायेगा ।

खगोल प्रेमियों के लिए आज (शनिवार) सुनहरा मौका है जब पृथ्वी और बृहस्पति होंगे एक-दूसरे के आमने-सामने । तो आज (शनिवार) शाम कीजिये गुरूदर्शन ।

बृहस्‍पति के बारे में कुछ खास –

1        बृहस्‍पति हमारे ग्रह पृथ्‍वी से लगभग 11 गुना चौड़ा है । अगर हमारी पृथ्‍वी को हम अंगूर के आकार की मानें तो जुपिटर का आकार बास्‍केट बॉल के आकार का होगा ।

2        जुपिटर की सूर्य से इतनी ज्‍यादा दूरी है कि सूर्यप्रकाश इस तक पहुंचने में लगभग 43 मि‍निट लगते हैं ।

3        जुपिटर के अब तक 95 चंद्रमा खोजे जा चुके हैं ।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

9 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

16 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

1 day ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago