सागर जिले की खुरई तहसील में एक सफाईकर्मी की ड्यूटी के दौरान हत्या किये जाने से हंगामा है जानकारी के अनुसार सिंधी कैंप क्षेत्र में बुधवार सुबह सफाईकर्मी दीपक पथरोल (38) रोज की तरह सिंधी कैंप क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर था तभी अक्षय सिंधी नाम के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद होने लगाक्षय ने अचानक दीपक पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में दीपक के सिर से खून बहने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने परसा तिराहा पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। हत्या और उसके बाद हुए प्रदर्शन के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए परसा तिराहा और सिंधी कैंप क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है।कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन हत्या की सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना से आक्रोशित नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने परसा तिराहा पर मृतक का शव रखकर सड़क जाम कर दी। मार्ग को दोनों तरफ नगर पालिका के कचरे से भरे वाहनों को खड़ा कर दिया गया। प्रदर्शनकारी बोले- आरोपी को सख्त सजा हो प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने फौरन मोर्चा संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है ।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…
हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…
सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…
बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…
CEC को हटाने की मांग से गरमाई सियासत नई दिल्ली। कथित वोट चोरी के मुद्दे…