राजनीतिनामा

राहुल ने ‘सेना में जाति’ की विवादित बात कही

राहुल गांधी ने अब बिहार विधानसभा चुनाव में भी जाति का राग अलापना शुरू कर दिया है और बड़ी बात यह है कि इस बार उन्होने देश की सेना को भी इसमें घसीट लिया है जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर निंदा की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब सेना को लेकर विवादित बयान दिया है। राजनीति और नौकरशाही के बाद अब सेना में जाति खोजते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि सेना को दस फीसदी आबादी नियंत्रित करती है। उन्होंने बिहार विधानसभा में प्रचार करते हुए राहुल गांधी ने अगड़ी जातियों की आबादी के आधार पर दावा किया कि भारतीय सेना देश की दस फीसदी आबादी के नियंत्रण में है।जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘अगर आप गौर से देखें, तो देश की नब्बे फीसदी आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक समुदायों से है। नब्बे प्रतिशत लोग समाज के सबसे पिछड़े और आदिवासी तबके से आते हैं’। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप भारत की पांच सौ सबसे बड़ी कंपनियों की सूची निकालें, तो आपको पिछड़े या दलित समुदायों का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिलेगा। वे सभी शीर्ष दस प्रतिशत से आते हैं। सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं। सशस्त्र बलों पर उनका नियंत्रण है। आपको शेष नब्बे फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व कहीं नहीं मिलेगा’।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

37 mins ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

3 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

7 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

1 day ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago