प्रशासन

संभाग कमिश्नर ने जैसीनगर विकासखंड का किया औचक निरीक्षण

सागर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी आज अचानक जैसीनगर विकासखंड पहुंचे, जहां उन्होंने सांदीपनि विद्यालय, साइबर तहसील, लोक सेवा केंद्र एवं अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम  रोहित वर्मा, तहसीलदार  हरीश लालवानी सहित अन्य विभाग अधिकारी मौजूद थे।

संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी गुरुवार को अचानक जैसीनगर विकासखंड पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम सांदीपनि विद्यालय के निर्माण अधिनियम भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने भवन निर्माण में लगी कोटा स्टोन को देखकर अप्रसन्नता व्यक्त की एवं निर्देश दिए की तत्काल कोटा स्टोन को बदलकर दूसरा लगाया जावे।

उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महत्वाकांक्षी योजनाएं है और इसे शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, जिससे कि छात्र-छात्राओं को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विद्यालय के भवन में जो कक्ष तैयार हो गए हैं उनमें कक्षाएं प्रारंभ की जावे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से भी भवन का अवलोकन कराएं जिससे कि उनके अनुसार भी कुछ उसमें सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि भवन के बालक एवं बालिकाओं के शौचालय भी शीघ्रता से चालू करें। शौचालय में सभी जगह पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भवन में पेयजल व्यवस्था हेतु ऑरो सिस्टम भी लगे जिससे की शुद्ध शीतल पेयजल विद्यार्थियों को उपलब्ध हो सके।

संभाग कमिश्नर ने साइबर तहसील के निरीक्षण के दौरान नामांतरण की पेंडिंग प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिए की सभी पेंडिंग प्रकरणों का निराकरण तत्काल किया जावे एवं जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें। संभाग कमिश्नर श्री सुचारी ने एसडीम कार्यालय का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय में लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली एवं निर्देश दिए की सभी प्रकरण की सुनवाई कर। जिससे सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्रकरण की सुनवाई के समय संबंधित पटवारी को भी उपस्थित कराए जिससे की प्रकरण का निराकरण किया जा सके।

संभाग कमिश्नर  अनिल सुचारी अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावास पहुंचे जहां उन्होंने विद्यार्थियों के लिए भोजन व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वादिष्ट गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जावे। उन्होंने कहा कि छात्रावास में मच्छर रोधी दावों का छिड़काव करें एवं विद्यार्थियों के लिए मच्छरदानी भी वितरण की जावे। उन्होंने छात्रावास की रंगाई पुताई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास परिसर एवं शौचालय की प्रतिदिन सफाई की जावे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

1 day ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

1 day ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

2 days ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

2 days ago

सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP सुजानिया का तबादला

बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…

2 days ago

1 नवम्बर – व्यापारियों की मांग पर राहुल का जबाब

 CEC को हटाने की मांग से गरमाई सियासत नई दिल्ली। कथित वोट चोरी के मुद्दे…

2 days ago