अपराध

मौसेरा भाई निकला नर्स का हत्यारा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

बीती रात शाहगढ में गोली मारकर नर्स दीपशिखा की हत्या करने वाले नकाबपोश की शिनाख्त हो चुकी है सागर की शाहगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नर्स की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक नर्स दीपशिखा चढ़ार को उसके मौसेरे भाई सुशील आठ्या ने गोली मारी थी। वह दीपशिखा से एकतरफा प्यार करता था। सुशील उसकी हत्या करने के लिए मंगलवार को ही जबलपुर से सागर आया था। दिनभर रेकी करने के बाद रात को मौका मिलते ही उसने अपने इरादे को अंजाम दे दिया। फिर भाग निकला। उसने नर्स को तीन गोलियां मारीं। एक गोली चूक गई जबकि दो गोली दीपशिखा की पीठ से होते हुए दिल तक पहुंच गईं। पुलिस के मुताबिक सुशील आठ्या जबलपुर के पनागर का रहने वाला है। वह बेरोजगार है। लंबे समय से दीपशिखा के पीछे पड़ा था उससे शादी करना चाहता था। दीपशिखा इनकार कर रही थी इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

पुलिस के अनुसार दीपशिखा बीते दो साल से सागर के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स की नौकरी कर रही थी। बुधवार को दीपशिखा की ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। वह ड्यूटी का समय होने पर पैदल ही अस्पताल के लिए निकली। जैसे ही अस्पताल के गेट के पास पहुंची तो सुशील ने उसका हाथ पकड़ लिया।दीपशिखा ने हाथ छुड़ाया तो सुशील ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। फिर जेब से कट्‌टा निकाला और तीन फायर किए। दो गोली लगने से दीपशिखा की मौके पर ही मौत हो गई फायरिंग की आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद लोग गेट की तरफ भागे। उन्होंने सुशील को पकड़ने की कोशिश की। उसका पीछा किया तो वह जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दीपशिखा के परिवार ने गुरुवार को चक्का जाम भी किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो सका।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago

नवरात्रि में प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है मां हिंगलाज देवी का

कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…

6 days ago