समाज

सागर के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन

सागर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का सोमवार को निधन हो गया। उनका भोपाल में इलाज चल रहा था।सोमवार को उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।राजेंद्र सिंह मोकलपुर की अंतिम यात्रा उनके निजी निवास पथरिया जाट से निकाली गयी अंतिम यात्रा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। खनिज बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र सिंह मोकलपुर के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन को सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अंतिम संस्कार स्थल पर स्व मोकलपुर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि स्व राजेंद्र सिंह मोकलपुर का जीवन सादगी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री राजेन्द्र सिंह ने हम सभी को मजबूत करने के साथ.साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि स्व मोकलपुर ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव सिद्धांतों और मूल्यों को प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व सरलए मिलनसार और कर्मठ था जिसके कारण वे कार्यकर्ताओं और आमजन में समान रूप से लोकप्रिय रहे। अंतिम यात्रा में वरिष्ठ पदाधिकारीए जनप्रतिनिधिए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्रवासियों ने स्व राजेंद्र सिंह मोकलपुर के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय श्री राजेन्द्र सिंह का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

1 day ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

2 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

2 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

4 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

4 days ago

नवरात्रि में प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है मां हिंगलाज देवी का

कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…

5 days ago