बुंदेलखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं के आस्था-केन्द्र श्री गुलाब बाबा मंदिर, सागर में बुधवार को वार्षिक उत्सव का शुभारंभ अत्यंत भव्यता और दिव्यता के साथ हुआ। नरसिंहगढ़-दमोह से पधारी गुलाब बाबा चरण पादुका पालकी रथयात्रा जब सागर मंदिर पहुँची, तब जयकारों, पुष्पों की वर्षा और भक्तों की उमंग से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। चरण पादुकाओं की मंदिर में स्थापना के साथ उत्सव विधिवत प्रारंभ हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बुंदेलखंड के हजारों श्रद्धालु उत्सव में शामिल होने के लिए सागर पहुंचे। रथयात्रा सुबह 10:32 बजे होटल दीपाली के सामने स्थित श्री गुलाब बाबा भूमि, बहेरिया तिगड्डा से प्रारंभ हुई। यह पारंपरिक मार्ग – मकरोनिया, सिविल लाइन, गोपालगंज और संजय ड्राइव से होती हुई मंदिर परिसर में पहुँची। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों एवं भक्तों ने आरती, पुष्पवर्षा और स्वागत से रथयात्रा का अभिनंदन किया। मंदिर आगमन पर ट्रस्ट की श्रीमती ज्योति जिमी अल्मेड़ा, श्री किरण पारासरे, डॉ. भरत आनंद वाखले, सुश्री शीबू सोनी सहित अनेक भक्तों ने चरण पादुकाओं की आरती उतारी और स्वागत किया।मंदिर व्यवस्थापक सहयोगी प्रमेन्द्र (गोलू) रिछारिया एवं सचिव श्याम सोनी ने बताया कि 4 दिसंबर को प्रतिवर्ष की तरह भव्य श्री गुलाब बाबा चरण पादुका पालकी रथयात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में कन्याओं की लेझम दल, श्री राधाकृष्ण की चलित नृत्यमय झांकी, श्री महाकाल डमरू दल, महाकाल झांकी, ग्रामीण भजन मंडलियाँ, विविध नृत्य दल, देशभर से आए भक्तों का विशाल काफिला शोभा बढ़ाएंगे। यह यात्रा नगर में सौहार्द, प्रेम और शांति के संदेश का प्रसार करेगी।गौरमूर्ति के समक्ष यात्रा मंडल द्वारा एक साथ खड़े होकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया जाएगा, जो उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा। भक्तगण इसे आध्यात्मिक ऊर्जा का विशिष्ट क्षण बताते हैं।शाम को आदर्श संगीत महाविद्यालय सागर के शिक्षकों, कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं गायन की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां होंगी। इनका आयोजन मंदिर परिसर में बने विशाल गुलाब मंच पर किया जाएगा, जहाँ प्रतिवर्ष हजारों भक्त उपस्थित रहते हैं।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…
हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…
सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…
बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…
CEC को हटाने की मांग से गरमाई सियासत नई दिल्ली। कथित वोट चोरी के मुद्दे…