रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा शुरू हो चूका है उनके भारत पहुँचने से चंद घंटे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिकायत की है कि सरकार उनको पुतिन से नहीं मिलने दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी मेहमानों से कहती है कि वे नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलें। गुरुवार को संसद परिसर में राहुल ने कहा, ‘केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि मैं बाहर से आने वाले लोगों से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते हैं। यह उनकी इनसिक्योरिटी है’। राहुल ने आगे कहा, हमारे सभी के साथ रिश्ते हैं। लीडर ऑफ अपोजिशन एक अलग नजरिया देते हैं। हम भी भारत को रिप्रेजेंट करते हैं। यह सिर्फ सरकार नहीं करती है’।
मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा, ‘आमतौर पर परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह लीडर ऑफ अपोजिशन से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था’। राहुल ने कहा, ‘यह एक परंपरा रही है, लेकिन आजकल विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं तो केंद्र सरकार उन्हें लीडर ऑफ अपोजिशन से न मिलने की सलाह देती है। यह उनकी पॉलिसी है और वे हमेशा ऐसा करते हैं’। कांग्रेस नेत्री प्रियनका गाँधी ने भी राहुल गाँधी की बात का समर्थन करते हुए मोदी सर्कार की आलोचना की ।
शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…
हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…
सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…
बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…
CEC को हटाने की मांग से गरमाई सियासत नई दिल्ली। कथित वोट चोरी के मुद्दे…