प्रशासन

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन का हुआ लोकार्पण

अब भोपाल, जबलपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, डॉक्टर ईमानदारी से कार्य करें बीएमसी को बढ़ाने में हर संभव मदद करेंगे

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार लग रहे हैं पंख – मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

सागर

अब सीटी स्कैन एवं एमआरआई की जांच कराने भोपाल या जबलपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ये सभी जांचें अब सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ही हो सकेंगी। डॉक्टर ईमानदारी से कार्य करें और पीड़ित व्यक्तियों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। सभी जनप्रतिनिधियों के साथ हम बीएमसी को और आगे बढाने में हर संभव मदद करेंगे। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाओं में सरकार के माध्यम से लगातार पंख लग रहे है। उक्त विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार हेतु सीटी स्कैन (160 स्लाइस) एवं एमआरआई (1.5 टेस्ला) मशीनों के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक  शैलेन्द्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर, डॉ. राजेश जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे, डॉ. पुण्य प्रताप सिंह, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. रमेश पांडे, डॉ. सुकृति श्रीवास्तव मुखरईया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे। मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की जो पहले छवि थी, वह डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की लगातार मेहनत और संकल्प से सकारात्मक रूप से बदली है। सभी डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ पूरी ईमानदारी और लगन से लगातार पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें समुचित उपचार प्रदान करें। बीएमसी में अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं दिलाने के लिए मैं कृतसंकल्पित हूं और सरकार के माध्यम से इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये मशीनें संपूर्ण बुंदेलखंड के लिए वरदान सिद्ध होंगी और अब हमारे बुंदेलखंड के निवासियों को भोपाल या जबलपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सभी जांचें और इलाज अब यहीं बीएमसी में होंगे। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले का जमाना गया जब छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भोपाल या इंदौर जाना पड़ता था।

इन आधुनिक मशीनों का प्रयोग और रख-रखाव इस प्रकार हो कि ये वर्षों तक अपना कार्य करती रहें। विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आज सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीनों के लोकार्पण से बुंदेलखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। बीएमसी में जल्द ही प्राइवेट पार्टनरशिप योजना के माध्यम से कैथ लैब की स्थापना भी की जाएगी और शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन होगा। उन्होंने सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से आग्रह किया कि वे अपनी भूमिका का निर्वहन करें और बीएमसी को बुलंदियों तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि बीएमसी के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर की लगन और कर्तव्यपरायणता के कारण बीएमसी लगातार आगे बढ रहा है। सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं बीएमसी के सकारात्मक रवैये से सरकार द्वारा 125 सीटों से बढ़ाकर 150 की गई है, और अब इसे 250 सीटों तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। शीघ्र ही इसके लिए सरकार के समक्ष मांग रखी जाएगी। डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सागर में जनप्रतिनिधियों के लगातार सहयोग से बीएमसी निरंतर प्रगति कर रहा है। शीघ्र ही सागर बीएमसी में कैंसर अस्पताल एवं कैथ लैब की स्थापना से यह संस्थान एक जीवन दायिनी केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सहित अन्य अतिथियों ने सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीनों के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं संचालनकर्ता डॉक्टरों एवं अन्य सहयोगियों से चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. अजय गंगवानी, डॉ. ब्रजभान अहिरवार, डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. ज्योति चौहान सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष जैन ने किया तथा आभार डॉ. राजेश जैन ने माना।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

24 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

1 day ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

3 days ago