राजनीतिनामा

जैसीनगर का नाम बदलने की चर्चा पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लगाया विराम

पिछले कुछ दिनों से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में कुछ लोग भ्रम फैला कर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। जिसको लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि जनता का फैसला सर्वमान्य है जैसी नगर के नाम पर कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं और हमारी भोली भाली जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह यह नहीं जानते कि यह जनता सब जानती है कि कौन क्या कर रहा है।राजपूत ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में ना आए अपने क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करें जो आप लोग चाहेंगे वही होगा जैसी नगर का नाम नहीं बदला जाएगा जिन लोगों ने यह षड्यंत्र रचा है उनके लिए हमारे क्षेत्र की जनता ही  जवाब देगी हम आपके साथ हैं और हमारा संकल्प है कि हमेशा आपकी सेवा करते रहे। श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जैसीनगर आगमन पर उनके समक्ष जैसीनगर का नाम बदलकर जय शिव नगर करने की बात रखी गई थी। यह बात भी जैसीनगर की आम जनता की थी। मंत्री राजपूत ने बताया की जैसीनगर एक ऐतिहासिक नगर हैए जो क्षत्रिय समाज की वैभवशाली परंपरा और हिंदू धार्मिक विरासत का प्रतीक है।यहां एक प्राचीन बड़े महादेव का मंदिर भी है। जो भगवान शिव की पूजा का प्राचीन केंद्र है।

यह मंदिर स्थानीय संस्कृति और धार्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। मंदिर की स्थापना राजा जयदेव सिंह द्वारा ही की गई मानी जाती है जो हिंदू धर्म के संरक्षण में क्षत्रिय शासकों की भूमिका को रेखांकित करता है। जैसीनगर के नाम परिवर्तन का विचार क्षत्रिय समाज के इतिहास और संस्कृति को एकीकृत करने का एक सामूहिक प्रयास के रूप में उभरा था। राजा जय सिंह के नाम के जय को आधार बनाते हुए भगवान शिव के नाम को जोड़कर जय शिव नगर बनाने का सुझाव दिया गया। यह विचार व्यक्तिगत निर्णय नहीं थाए अपितु समाज के सभी वर्गों की सर्वसम्मति पर आधारित था। क्षत्रिय समाज के साथ स्थानीय लोगों से विचार.विमर्श एवं उनके मत को ध्यान में रखकर ही विचार किया थाए जैसीनगर का नाम यथावत ही रखा जा रहा है इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।  श्री राजपूत ने कहा कि बिना किसी कारण के यह तो वही बात हुई सूत न कपास जुलाहों में लठा.लठी तिल को ताड़ बनाया जा रहा है। राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब जैसीनगर आए थे तो उनके सामने जैसीनगर का नाम बदलकर जय शिवनगर करने की बात आई थी तब उन्होंने कहा था कि इसका प्रस्ताव भिजवा तब इस पर विचार किया जावेगा। अभी तक न तो कोई प्रस्ताव भेजा गया और न ही कोई निर्णय हुआ है। जिला प्रशासन एसडीएम द्वारा भी नाम बदलने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है और ना ही कोई प्रस्ताव भेजे जाने की कार्यवाही हो रही है।राजपूत ने कहा कि राजा जयसिंह के नाम से ही इस ग्राम पंचायत का नाम जैसीनगर पडा है। राजा जयसिंह हम सबके गौरव है। उनके नाम से कोई राजनीति नहीं होना चाहिए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago

नवरात्रि में प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है मां हिंगलाज देवी का

कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…

6 days ago