समाज

क्षत्रिय समाज की सर्वसम्मति के बाद ही जैसीनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जाएगा

रविवार को आयोजित क्षत्रिय समाज जिला सागर की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 4 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 3 बजे होटल रायल पैलेस किला कोठी सागर में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें क्षत्रिय कुल शिरोमणि वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए सागर नगर निगम स्टेडियम के सामने स्थान चयन का प्रस्ताव एवं सागर नगर निगम द्वारा स्टेडियम का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्टेडियम करने के निर्णय का समाज ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इसके अतिरिक्तए बैठक में जैसीनगर का नाम बदलकर जय शिव नगर करने के प्रस्ताव पर भी विचार.विमर्श हुआ। यह प्रस्ताव हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉमोहन यादव के जैसीनगर प्रवास के दौरान सामने आया था जिसे मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक सहमति दी थी। हालांकिसमाज ने इस मुद्दे पर व्यापक सहमति की आवश्यकता पर बल देते हुए निर्णय लिया कि जब तक सर्वसम्मति नहीं बन जातीए तब तक इस प्रस्ताव को शासन स्तर पर नहीं भेजा जाएगा। इस संबंध में जैसीनगर में एक अन्य बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गयाए जिसमें सभी पक्षों से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस आशय का निवेदन सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत को प्रस्तुत किया गया जिन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए आवश्यक आश्वासन दियासमाज ने इस अवसर पर एकजुटता और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। दशहरा मिलन समारोह में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार.विमर्श के साथ.साथ आपसी भाईचारे को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।बैठक में क्षत्रिय समाज सागर के संयोजक कृष्णा सिंह महुआखेड़ा कार्यवाहक अध्यक्ष हरिराम सिंह कैथोराए जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत जैसीनगर जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह नयाखेड़ा किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह औरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह सागोनी संतोष सिंह नीरज सिंह नयाखेड़ा सनील सिंह विक्रम सिंए देशराज अन्नू संदीप भापेल रवि सिंह सहित समाज के कई अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago