प्रेरणा

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में रक्तदान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष रूप से सजा भाजपा कार्यालय

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र कुमार जैन महापौर संगीता तिवारी निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित 135 लोगों ने किया रक्तदान

सागर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जीके जन्मदिन के अवसर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ संगठनात्मक सागर जिले में रक्त दान शिविर के साथ हुआ। धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित रक्त शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल,महापौर संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सेवा पखवाड़ा टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया,पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,पूर्व विधायक सुधा जैन,बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह ने पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। भाजपा कार्यालय के स्व. राजा दुबे सभागार में अतिथियों द्वारा केक काटकर व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गई। नेता गणों ने रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविर में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी जी के साथ स्व प्रेरणा से 135 पार्टी कार्यकर्ताओं व युवाओं ने रक्त दान कर डिजिटल तकनीक से प्रमाण पत्र प्राप्त किए। रक्तदान शिविर में चैतन्य ब्लड सेंटर के संचालक संजय सिंह,संगीता सिंह डॉ.जितेंद्र पटेल,डॉ.कपिल साहू के साथ लगभग 15 सदस्यों की टीम उपस्थित रहीं जो रक्तदान के पूर्व रक्तदाताओं का वजन,ब्लड प्रेशर सहित आवश्यक जांचों में सेवा प्रदान की। वातानुकूलित परिसर में आयोजित रक्त दान शिविर में 10 वेड की व्यवस्था की गई थी। रक्तदाताओं के लिए मौसम के अनुकूल पेय व खाद्य पदार्थ भेंट की व्यवस्था की गई थी। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर संभागीय भाजपा कार्यालय में रंग बिरंगे गुब्बारों से जन्मदिन की थीम पर विशेष रूप सजाया गया। परिसर में महिला मोर्चा की बहिनों द्वारा मनभावन रंगोली सजाई गई। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी रक्त दाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने बताया रक्तदान शिविर में पार्षद रीतेश तिवारी कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे,जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी,नितिन सोनी, राहुल वैद्य राहुल खटीक,नवनीत सिंह,अर्पित ठाकुर,मनोज रैकवार, अभिमन्यु सोनी,लखन ठाकुर,नेहा जैन,श्वेता तिवारी,रूप राज,प्रीति केसरवानी कविता लारिया, राम सिंह अहिरवार,राजेश अग्रवाल,कमल सोनी,अर्पित जैन,सौरभ वर्मा, रोहित अहिरवार, अनीता अहिरवार,रामकुमार सेन,आकाश लोधी,भूपेंद्र सिंह,सोनू,तारिक़ उस्मानी, साहिल,राजाराम पटेल,अमन गौतम,रामजी राजपूत व अन्य महिलाओं युवाओं ने रक्त दान किया

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

20 hours ago

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवन्त है

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है। शिव अनादि है, शिव भगवन्त है।। शिव ही…

20 hours ago

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आस्था के सभी स्थलों का विकास कर रही सरकार नोहटा को बनाया जाएगा नगर परिषद…

2 days ago

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री यादव

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार…

2 days ago

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर…

2 days ago

क्या सच में जायेगी राहुल की सांसदी !

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता पर एक बार फिर संकट…

2 days ago