राजनीतिनामा

विधायक लारिया के आश्वासन के बाद पत्रकारों का धरना प्रदर्शन स्थगित

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की।
सागर में बीते दो दिन से पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन जारी है जिला खनिज अधिकारी द्वारा बाइट लेने गये पत्रकार से अभद्र व्यवहार एवं एकतरफा कार्यवाही से नाराज पत्रकारों ने लगातार दूसरे दिन चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी । पहले दिन जहां पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने पत्रकारों के समर्थन में अपनी बात रखी थी शुक्रवार को पत्रकारों ने मुख्य मार्ग सिविल लाईन पीली कोठी पर चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन किया गया लगभग 4 घंटे चले इस प्रदर्शन को समाप्त कराने पहुंचे विधायक प्रदीप लारिया ने पत्रकारों का समर्थन करते हुए कहा कि खनिज अधिकारी द्वारा जिस प्रकार की भाषा शैली का उपयोग किया गया है वह निंदनीय है उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री जी को अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है और उनसे इस विषय में चर्चा के लिये समय भी मांगा है । विधायक लारिया ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है कई बार पत्रकार इस प्रकार के प्रश्न पूछते है जो आपको चुभ सकते है लेकिन यह उनका अधिकार है । विधायक लारिया ने कहा कि मे पत्रकार साथियों को आश्वासन देता हूं कि मुख्यमंत्री जी को इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया जाएगा और जो भी अधिकारी दोषी है उन पर कार्यवाही की जायेगी । विधायक के आश्वासन के बाद पत्रकारों ने  धरना प्रदर्शन समाप्त करते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो आगे सामाजिक संगठन एवं जनता के समर्थन से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा ।
गौरतलब है कि इस घटनाक्रम के बाद जिले भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है आज के विरोध प्रदर्शन में जिले भर से आये पत्रकारों ने अपनी सहभागिता दिखाई पत्रकारों को विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है । शिवसेना प्रमुख पप्पू तिवारी ने आज पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही के लिये ज्ञापन दिया तो भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने भी अधिकारी द्वारा किये गये बर्ताव को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही के लिए गुहार लगाई है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

1 hour ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

4 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

8 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

1 day ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago