भोपाल/सागर। आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। मध्यप्रदेश में मदर डेयरी के अलग-अलग वैरिएंट पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 14 नवंबर से लागू हो गई हैं।खास बात यह है कि कुछ ही दिनों के भीतर तीन प्रमुख दूध ब्रांडों ने कीमतें बढ़ाई हैं। पहले 12 नवंबर को अमूल ने दूध महंगा किया, इसके बाद 14 नवंबर को सांची ने अपने दाम बढ़ाए और अब मदर डेयरी की नई कीमतों ने भी उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।मदर डेयरी ने 11 नवंबर को ही नई दिल्ली में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। हालांकि मध्यप्रदेश में तत्काल नई दरें लागू नहीं हुई थीं। स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक, यहां दूध की कीमतों में बदलाव का संबंध स्थानीय दूध संघों और बाजार की प्रतिस्पर्धी दरों से भी रहता है।अमूल और सांची की कीमतें बढ़ने के बाद मदर डेयरी ने भी मध्यप्रदेश में नई दरें लागू कर दी हैं।
मध्यप्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना सप्लाई करीब डेढ़ लाख लीटर बताई जा रही है। अकेले भोपाल में लगभग 25 हजार लीटर दूध की खपत होती है। इसके अलावा मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर जैसे शहरों में भी कंपनी का दूध पहुंचता है।प्रदेश में पैक्ड दूध के बाजार में सांची की सबसे मजबूत पकड़ है। भोपाल में पैकेट वाले दूध की बिक्री में सांची की हिस्सेदारी सबसे अधिक बताई जाती है। यहां सांची की औसतन तीन लाख लीटर प्रतिदिन बिक्री होती है, जबकि अमूल की खपत करीब 80 हजार लीटर है। इसके बाद मदर डेयरी का स्थान आता है।वहीं सौरभ और श्रीधी जैसे स्थानीय ब्रांड भी बाजार में अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं। इन दोनों की संयुक्त खपत करीब एक लाख लीटर प्रतिदिन बताई जाती है।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।
नई दिल्ली | भारतभवः महंगाई एक बार फिर आम आदमी की रसोई से लेकर रोजमर्रा…
दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे बदमाश, तिजोरियां और डिस्प्ले काउंटर किए खाली; CCTV और…
बाइक सवार हमलावरों ने नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को बनाया निशाना, CCTV फुटेज आया…
किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…
यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…