कैरियर

सागर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडस्ट्रियल कांक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 27 सितंबर को सागर में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में वर्तमान उद्योगों के साथ-साथ नए उद्योगों की स्थापना में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा। यहां छोटे उद्योगों के साथ-साथ सहायता समूहों के द्वारा बनाए जाने वाले विभिन्न उत्पादों को भी आगे बढ़ाने के अवसर दिए जाएंगे। शासन की “हर आंगन में रोजगार” नीति के तहत वर्तमान संसाधनों के साथ उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाएगा इसी प्रकार अगरबत्ती जैसे बीमारू उद्योगों को इस सूची से बाहर निकालने की दिशा में कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर भोपाल से खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सूक्ष्म लघु, मध्यम उद्योग मंत्री श्री चैतन्य कश्यप, विधायक श्री गोपाल भार्गव एवं सागर एन आई सी से विधायक श्री शैलेंद्र जैन , महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत , कलेक्टर श्री संदीप जी आर, अपर कमिश्नर श्री पवन जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उद्योगपति एवं अधिकारी मौजूद थे। 27 सितंबर को आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की तैयारी एवं उद्योगपतियों की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की बीड़ी एवं अगरबत्ती उद्योगों की समस्याओं को केंद्र एवं राज्य स्तर पर चर्चा करके निराकृत किया जाएगा एवं बड़ी एवं अगरबत्ती उद्योग को पुनर्जीवित कर रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे‌। उन्होंने कहा कि सागर संभाग के 6 जिलों में स्थानीय स्तर के उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीतल की मूर्ति, बर्तन उद्योग, अगरबत्ती उद्योग, बीड़ी उद्योग, पर्यटन, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, लकड़ी उद्योग, अदरक, टमाटर,लहसुन के उत्पादों को आगे बढ़ाने के प्रोत्साहन दिया जाएगा।  इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा की रहली विधानसभा क्षेत्र में नौरादेही टाइगर रिजर्व में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसके लिए और प्रयास करने होंगे। विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर की बीड़ी एवं अगरबत्ती उद्योग की समस्याओं को दूर करने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago