राजनीतिनामा

अतिथि शिक्षकों को 30 सितंबर तक का भरोषा

राजधानी में बुधवार को अतिथि शिक्षकों और सरकार के बीच गतिरोध का समाधान निकल आया है। सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए 30 मिनट की बैठक में आठ प्रमुख माँगो पर सहमति जताई। इसके बाद अतिथि शिक्षकों ने अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में सभी पक्षों ने समाधान के लिए खुला रुख दिखाया। बैठक में अधिकांश मुद्दों पर सहमति बनी, हालांकि नियमितीकरण की प्रमुख मांग पर अभी सहमति नहीं बन सकी है। सरकार ने बाकी माँगो पर 30 सितंबर तक कार्रवाई का भरोसा दिया है और कहा कि अतिथि शिक्षकों के हित में जो भी बेहतर हो सकेगा, वह किया जाएगा।अतिथि शिक्षकों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणाओं को वर्तमान सरकार पूरा करे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार 30 सितंबर तक उनकी माँगे पूरी नहीं करती हैं तो वे दोबारा आंदोलन की राह पकड़ने को बाध्य होंगे। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि यदि सरकार द्वारा दिए गए समय तक उनकी माँगो पर निर्णय नहीं लिया जाता है तो 2 अक्टूबर को प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक भोपाल में एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

21 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

21 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

22 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago