प्रशासन

सागर – शहर के 25 किलोमीटर की परिधि में बसों का संचालन होगा शुरू

बसों में लगे सीसीटीव्ही कैमरा एवं जीपीएस को आईसीसीसी से जोड़ने एवं आमजन की सुविधा हेतु पब्लिक होगे-कलेक्टर श्री संदीप जी. आर.

शहर के 25 किमी की परिधि में बसों का संचालन शुरू होगा एवं बसों में लगे सीसीटीव्ही कैमरा एवं जीपीएस को आईसीसीसी से जोड़ने एवं आमजन की सुविधा हेतु पब्लिक के लिए शुरू होगा। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने सिटी बसों के सुचारू संचालन हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. की अध्यक्षता मे कार्यालय कलेक्टर कक्ष में अमृत योजनांतर्गत शहरी लोक परिवहन के तहत सागर शहर में संचालित सिटी बसों के संचालन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर सह अध्यक्ष श्री संदीप जी. आर., आयुक्त नगर निगम सह प्रबंध संचालक श्री राजकुमार खत्री, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डहेरिया,  मीर. एम ट्रान्सपोर्ट से श्री अमजद खान, शहरी सांई ट्रेवल्स एलएलपी से श्री हेमन्त सेन, शहरी सांई ट्रेवल्स एलएलपी से श्री निश्चय सोनी, शहरी सांई ट्रेवल्स एलएलपी से मोहन कुशवाहा, शहरी सांई ट्रेवल्स एलएलपी से श्री रविन्द्र कुशवाहा उपस्थित रहे।सागर शहर में मीर. एम. ट्रांसपोर्टस् एलएलपी एवं शहरी साई ट्रेवल्स एलएलपी के बस ऑपरेटर सिटी बसें का संचालन निर्धारित मार्गों एवं नियत समयानुसार ही करें। निर्धारित मार्गों एवं नियत समय अनुसार नियमित रूप से संचालन न करने की स्थिति में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।बसों में लगे सीसीटीव्ही कैमरा एवं जीपीएस को आईसीसीसी से इंट्रीग्रेड एवं आमजन की सुविधा हेतु पब्लिक कराये जाने के निर्देश दिये गये। 25 किमी. की परिधि में बसों के संचालन हेतु सागर क्षेत्रीय परिवहन विभाग, उप परिवहन आयुक्त से मार्गाें के सूत्रीकरण हेतु प्रेषित प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।शहर में संचालित ऑटो रिक्शा के परमिट एवं रजिस्ट्रेशन सत्यापित करने एवं अवैध रूप संचालित आटो रिक्शा पर परिवहन विभाग द्वारा कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
मकरोनिया चौराहे पर अनावश्यक रूप से वाहनों जैसे ऑटो रिक्शा, बस, दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। उक्त वाहन निर्धारित किये गये स्टॉप पर ही खडे किये जाये। यदि चौराहे पर अनावश्यक रूप से वाहन खडे मिलते हैं, तो यातायात पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये एवं कार्यालय कलेक्टर परिसर के बाहर सिटी बसे खड़ी होने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

16 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

17 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

17 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago