योजना एवं लाभ

खुरई ने सर्वाधिक प्रकरणों का निराकरण कर जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान

राजस्व महा अभियान 2.0  के तहत सागर जिले की खुरई तहसील ने सर्वाधिक प्रकरणों का निराकरण कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने राजस्व महाअभियान 2.0 में प्रथम, द्वितीय, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारियों की सराहना की एवं इसी प्रकार आगे भी कार्य करने के लिए कहा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा राजस्व महाअभियान प्रारंभ किया गया था जिसमें नक्शा तरमीम, केवाईसी, नामांतरण, बंटवारा एवं अभिलेख दुरुस्तीकरण के कार्य किया जाना थे।कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करते हुए राजस्व महाअभियान 2.0 के लिए अपर कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था एवं लगातार कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में 31 अगस्त को राजस्व महाअभियान की समाप्ति तक जिले की खुरई तहसील में सर्वाधिक प्रकरणों का निराकरण करते हुए 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हुए पहली रैंक प्राप्त की है। अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के द्वारा राजस्व महाअभियान के अंतर्गत कार्य करने के निर्देश दिए गए थे जिसमें नक्शा तरमीम, ई-केवाईसी, नामांतरण बंटवारा एवं अभिलेख दुरुस्तीकरण का कार्य किया जाना था जिसमें खुरई तहसील ने सर्वाधिक 75.86 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि नक्शा तरमीम में खुरई में 9.27 प्रतिशत, ई केवाईसी में 6.59 प्रतिशत, नामांतरण में 20 प्रतिशत, बंटवारा में 20 प्रतिशत एवं अभिलेख दुरस्तीकरण में 20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना प्रथम स्थान बनाया। इसी प्रकार गढ़ाकोटा तहसील ने जिले में दूसरा अंक प्राप्त किया गढ़ाकोटा ने 75.46 प्रतिशत प्राप्त किया इसी प्रकार तीसरे स्थान पर रहली तहसील रही ,जिसने जिले में तीसरा स्थान बनाया रहली ने 75.10 प्रतिशत अंक हासिल किया।राहतगढ़ ने 73.16, केसली ने 73.11 , देवरी ने 72.11, जैसीनगर ने 71.86 ,बीना ने 71.45 प्रतिशत , बादरी ने 70.84 प्रतिशत, शाहगड़  70.67, माल्थोन ने 70.12, बंडा ने 68.84 ,सागर ग्रामीण में 68.5, सागर नगर में 62.18 प्रतिशत अंक हासिल किया।कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री रुपेश उपाध्याय के साथ-साथ खुरई एसडीएम श्री रविश श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री हर्षवर्धन सिंह, रहली एसडीएम श्री गोविंद दुबे, तहसीलदार श्री ऋषि गौतम तहसीलदार श्री राजेश पांडे को बधाई दी है एवं उन्होंने कहा कि राजस्व महाअभियान 2.0 में अच्छा काम करने वाले पटवारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है जिनको प्रमाण पत्र के माध्यम से सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन तहसीलों में संतोषजनक कार्य नहीं हुआ है उनको शीघ्र ही कार्य में प्रगति लाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग…

4 hours ago

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

23 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

23 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

23 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

2 days ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

2 days ago