सागर कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ऑरेकल इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप और गौर युवा मंच सदर के तत्वाधान में तेज बारिश के बावजूद शहीद कालीचरण चौराहा पर स्थित प्रतिमा के समक्ष कारगिल विजय दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में शहीदों के परिजन उपस्थित रहे जिन्होंने शहीद कालीचरण की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जम्मू में हाल ही में शहीद हुए पाँच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एड. अंकलेश्वर ‘अन्नी’ दुबे एवं शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कारगिल विजय दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पार्षद रोशनी वसीम खान, सुरेश तिवारी, अशोक दुबे, एड. कमल रोहितास, एड. रविन्द्र अवस्थी, वीरेंद्र बाबू, दीपक गोलंदाज, अथर्व भट्ट, तरुण दुबे, अज़ीम खान, पंकज ‘कुलभूषण’ त्रिवेदी, एड. प्रभात सनकत, एड. हेमंत तोमर एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग…
सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…
मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…
कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…
नई दिल्ली। भारतभवः दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…