राजनीतिनामा

झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी -मुख्यमंत्री मोहन यादव

1950 से जब तक सरकार में रही, तब तक लगातार संविधान में संशोधन किए:–मुख्यमंत्री

70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सूर्य की तरह देशवासियों के लिए तप रहे हैं –

भाजपा की सरकार ने बीमारू मध्यप्रदेश को उन्नतशील राज्य बनाया –

बीना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े के समर्थन में बीना व मालथौन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी झूठ की दुकान है। वे जब भी बोलते हैं तो झूठ ही बोलते हैं। आजादी के बाद कांग्रेस ने 70 साल तक देश की भलाई में हमेशा अड़ंगे लगाए। गरीबी दूर नहीं कर सके। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सूर्य की तरह देशवासियों के लिए तप रहे हैं। भाजपा की सरकार ने बीमारू मध्यप्रदेश को उन्नतिशील, प्रगतिशील राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। कांग्रेस के शासनकाल में हुए सबसे ज्यादा संविधान में संशोधन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेता कह रहे हैं कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी, लेकिन यह सबको पता है कि आजादी के बाद 1950 से लेकर जब तक कांग्रेस की सरकार रही। इन्होंने कई बार संविधान में संशोधन किए। कांग्रेस की सरकार में 1950 से लेकर लगभग 17 बार तो जवाहरलाल नेहरू ने संविधान में संशोधन किया। इसके बाद स्व. लालबहादुर शास्त्री जी ने 3 बार, स्व. इंदिरा गांधी ने 29 बार, स्व. राजीव गांधी ने भी 10 बार संविधान में संशोधन किया था। इसके बाद सोनिया गांधीजी ने भी पीछे से सरकार चलाई। वे भी कई बार संविधान में संशोधन लेकर आई। नरसिम्हा राव जी की सरकार में भी संविधान में संशोधन किए गए। कांग्रेस के शासनकाल में लगभग 100 बार संविधान में संशोधन किया गया और अब वे दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। अब कह रहे हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार 10 वर्षों से सत्ता में है। क्या ये कांग्रेस को नजर नहीं आ रहा है। 70 वर्षों तक सिर्फ अड़ंगे लगाए, नहीं दूर कर पाए गरीबी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आजादी के बाद से 70 सालों तक देश के हर अच्छे काम में अड़ंगे लगाए। 70 वर्षों तक भगवान श्रीराम खुले आसमान के नीचे बैठे रहे, लेकिन कांग्रेस उन्हें गर्भगृह में नहीं बैठा सकीे। श्रीराम मंदिर निर्माण में कांग्रेस ने हमेशा से अड़ंगे लगाए और जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में राम मंदिर की राह खुली तो यहां भी इन्होंने अड़ंगे लगाए। 70 सालों तक देश की गरीबी दूर नहीं कर पाए और अब झूठ बोल रहे हैं कि यदि सत्ता में आए तो गरीबी दूर कर देंगे। कांग्रेस ने देश की भलाई के लिए होने वाले सभी कामों में अड़ंगे लगाए और अब जनता समझ गई है। अब तो इनकी पार्टी में ही अड़ंगे लगने लगे हैं। 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस की सरकार को कांग्रेस के कर्मों ने हटाया। 1947 के समय से लेकर, 2003 से 2013 तक कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने धारा 370 लगाकर जम्मू कश्मीर को अलग करने का प्रयास किया। झूठ बोलकर बनाई थी सरकार, लेकिन नहीं चली- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने झूठ बोलकर सरकार बनाई थी। राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन के अंदर अगर किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। इन्होंने 13 महीने तक सरकार चलाई और एक मंत्री तक नहीं बदल पाए। इनका झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चला और उनकी सरकार गिर गई। अब सबके आशीर्वाद से फिर भाजपा सत्ता में आई और अब हमने 100 दिनों की सरकार में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड है उनका 5 लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क किया जाएगा, चाहे वो किसी भी उम्र के हों। गंभीर मरीज को इलाज के लिए हम एयर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाएंगे। मध्यप्रदेश में नहीं होगी लाड़ली बहना योजना बंद- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में चलने वाली कोई भी योजना बंद नहीं होगी। लाडली बहना योजना सहित अन्य योजनाएं यथावत चलती रहेंगी। कांग्रेस वाले रोज कह रहे हैं कि इस महीने नहीं मिलेंगे, तुम कहते रहो हम देते रहेंगे। 5 तारीख को लाडली बहनों की राशि उनके खातों में पहुंचाई जाएगी। हमारी सरकार जनता की सेवा करने के लिए है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में सुशासन का यज्ञ चल रहा है। हम सभी को उसमें आहुति देना है और दुनिया में भारत को नंबर वन का देश बनाना है। कांग्रेस को पसंद नहीं कर रही है जनता- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब कांग्रेस को सिर्फ जनता ही नहीं, बल्कि उनके नेता भी पसंद नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता भाजपा की रीति, नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में लगातार भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है और न ही नीयत हैै। चुनाव जीतने के लिए लोगों के दिल से संपर्क होना चाहिए। अब जनता कांग्रेस को पसंद नहीं कर रही, तो कांग्रेस मीडिया पर ठीकरा फोड़ रहे हो। अपने नेताओं पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने पहला वोट दिया था तो देश के अंदर से आतंकवाद खत्म हो गया है। अब कोई भी बम विस्फोट की घटनाएं नहीं होती है। प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने पाकिस्तान की सीमा से आतंकवादियों को समाप्त करने का काम किया है। पहला वोट देश की और आपकी सुरक्षा के लिए दिया था। 2019 में दूसरा वोट दिया तो हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोविड के कठिन काल में पूरे देश को बचाने का काम किया। जब देश की चारों दिशाओं में हाहाकार मची हुई थी तब भारत में कोविड के टीके के लिए किसी का पैसा नहीं लगा, सबकी जान बचाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

IT Jobs Factory- सागर से सिलिकॉन वैली तक के सपनों को मिली उड़ान

छोटे शहर का बड़ा कमाल! मकरोनिया की IT Jobs Factory ने बदली 50 परिवारों की…

6 hours ago

24 दिन बाद सोनम वांगचुक ने बदली रणनीति अनशन खत्म करने रखी नई शर्त

नई दिल्ली। भारतभवः शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री…

12 hours ago

खराब मौसम ने रोकी अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा रविवार, 19 जुलाई से स्थगित कर दी गई है।…

4 days ago

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार अगले एक सप्ताह देशभर में झमाझम बारिश

 नई दिल्ली। भारतभवः कुछ दिनों की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय…

5 days ago

जमीन न बेचें किसान बघेलखंड-बुंदेलखण्ड क्षेत्र भविष्य में पंजाब को पीछे छोड़ेगा – मोहन यादव

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री…

6 days ago

मध्यप्रदेश – सीआईए की रिपोर्ट पता चल सकती है लेकिन भाजपा की नहीं

भाजपा जिस तरह से पिछले एक दशक से पोखरण विस्फोट कर रही है उसके बाद…

6 days ago