सागर l मिसेज यूनिवर्स टाइटैनिक ब्यूटी एवं जन परिषद की ब्रांड एम्बेसडर सुश्री प्रगति सेठ कल 8 जुलाई को , जन परिषद के सागर चैप्टर के तत्वावधान में सुबह डेढ़ बजे मकरोनिया में आयोजित वृक्षारोपण में विशेष रूप से शिरकत करेंगी l उनके साथ संस्था के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामजी श्रीवास्तव एवं प्रांतीय सचिव नितिन श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे l सागर चैप्टर के संभागीय अध्यक्ष श्री अंकलेश्वर दुबे ( अन्नी भैया ) ने बताया कि यह वृक्षारोपण जन परिषद के संभागीय उपाध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव की माता श्री की स्मृति में भव्य स्तर पर किया जाएगा l श्री अन्नी भैया के अनुसार जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 35 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर नौ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 210 से अधिक एवम् विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…