समाज

पर्यावरण के प्रति सजग रहना हमारा कर्तव्य – मिस यूनिर्वस प्रगति सेठ

पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लोग पौधारोपण कर रहे हैं। शासकीय अशासकीय संस्थाओं में भी लोग बढ़.चढ़कर इसमें सहभागिता कर रहे हैं। सोमवार को सागर जिले के सुंदरलाल श्रीवास्तव मेमोरियल विधालय में जन परिषद की सहभागिता से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । संचालक अजय श्रीवास्तव की माताजी की तेरहवी पर आयोजित कार्यक्रम में जन  परिषद की ब्रांड एंबेसेडर मिस यूनिर्वस टाईटैनिक ब्यूटी प्रगति सेठ ने विधालय परिषर में कल्पवृक्ष का पौधारोपण कर अभियान की प्रशंसा की उन्होने कहा कि श्रीवास्तव बंधुओ ने समाज में एक अभिनव पहल की है उन्होने कहा कि परिवार के किसी बुजुर्ग के जाने की इससे अच्छी श्रद्धांजलि और क्या हो सकती है कि उसकी याद में किसी पौधे का रोपण किया जाये और उसकी सेवा की जाये जैसे जैसे पौधा बढेगा वैसे ही उस पवित्र आत्मा का आर्शीवाद भी परिवार पर बढता चला जायेगा उन्होने पर्यावरण का व्यक्ति के जीवन में महत्व बताया। साथ ही उनके इसके संरक्षण के लिए काम करने की अपील की सेठ ने कहा कि अब पर्यावरण के प्रति जागरूग होना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिये । कार्यक्रम में जनपरिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि जनपरिषद पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य करती है उसी कड़ी में आज सागर जिले के खुरई बीना और सागर चैप्टर के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है कार्यक्रम को जनपरिषद के संभागीय अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे ने भी संबोधित किया और अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर सागर के इस सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता के लिये मिस यूनिर्वस टाईटैनिक प्रगति सेठ का अभिनंदन किया । कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह , पूर्व विधायक सुनीज जैन , जनपरिषद के जिलाअध्यक्ष अभिषेक तिवारी , दिनेश दुबे , चंद्रभान शुक्ला सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित थे ।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया की किताब से सियासी भूचाल!

किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…

13 hours ago

MP – युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष बने

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…

16 hours ago

योगी की चिंता, भाजपा की चुनौती और मोदी सरकार का भविष्य!

 यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…

19 hours ago

सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…

2 days ago

बाबरी विध्वंस की यादें आज भी सोनिया गांधी को करती हैं भावुक

मोदी और RSS पर भी साधा निशाना बोलीं– 6 दिसंबर 1992 को फूट-फूटकर रोई थी,…

3 days ago

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

4 days ago