प्रदेश

डॉ हरिसिंह गौर की प्रतिमा हटाने पर उग्र हुई कांग्रेस

डॉ हरिसिंह गौर की प्रतिमा को उखाड़ कर कचरे के ढेर में फेंकना पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की जनभावनाओं का अपमान, प्रतिमा को तत्काल सम्मान पूर्वक पुराने स्थान पर स्थापित करें – त्रिलोकीनाथ कटारे

मूर्ति हटाने के मामले में भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी बेहद शर्मनाक

सागर/ बुंदेली माटी के सपूत, महान दानवीर और बुंदेलखंड की जन आस्थाओं के प्रतीक डॉ हरिसिंह गौर की प्रतिमा को उखाड़ कर कचरे के ढेर में फेंकना न केवल डॉ गोर का अपमान है बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की जन भावनाओं का भी अपमान है। प्रशासन को चाहिए कि वह डॉ गौर की प्रतिमा को तत्काल सम्मान पूर्वक सिविल लाइन चौराहे के पुराने स्थान पर स्थापित करें। यह मांग सागर विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के पूर्व अध्यक्ष तथा नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे त्रिलोकीनाथ कटारे व जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने की है। उन्होंने इस मामले में भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि सागर समेत बुंदेलखंड क्षेत्र को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने वाले सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ हरिसिंह गौर को भारत रत्न देने की वकालत करने वाले भाजपा के तथाकथित नेता और जनप्रतिनिधि डॉ गौर के इस अपमान पर आश्चर्यजनक रूप से मौन है। इससे साफ जाहिर होता है कि उनकी ही साथ गांठ से अब सागर से डॉ गौर का नाम खत्म करने की साजिश शुरू कर दी गई है और आने वाले समय में विश्वविद्यालय का नाम भी बदलकर भाजपा के किसी नेता के नाम पर कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन कांग्रेस सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी द्वारा 21 साल पहले सिविल लाइन चौराहे पर जन सहयोग से स्थापित डॉ हरिसिंह गौर की मूर्ति का अनावरण और लोकार्पण किया गया था। लेकिन भाजपा की ही सरकार में यातायात की सुविधा के नाम पर रोटरी को तोड़कर गुपचुप ढंग से रातों-रात डॉ गौर की मूर्ति को वहां हटाकर कचरे के देर में फेंक दिया गया। प्रशासन द्वारा डॉ गौर के साथ किया गया इतना बड़ा घोर अपमान सागर की जनता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगी और डॉ गौर की प्रतिष्ठा व सम्मान की रक्षा के लिए उग्र जन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे तथा डॉ गौर की मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष अवधेश तोमर ने प्रशासन को आगाह किया है कि डॉ गौर की प्रतिमा को तत्काल पुराने स्थान पर सम्मान पूर्वक स्थापित करें अन्यथा जन आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सृष्टि का पहला मंत्र है गायत्री मंत्र – योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व…

3 hours ago

राहुल गांधी का नया ‘सत्याग्रह’ — शिकायत से आंदोलन तक

देश में परीक्षा, पेपर लीक, महंगाई, एसआईआर और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ…

4 hours ago

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

1 day ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago