राजनीतिनामा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बीना स्टेशन पर भव्य स्वागत

कृषक प्रणाली को उन्नत करने में एक नया अध्याय लिखेंगे मंत्री शिवराज सिंह चौहान:– गौरव सिरोठिया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बीना स्टेशन पर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत

बीना/सागर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पदभार ग्रहण करने के उपरांत रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से बीना पहुंचे बीना पहुंचने पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के नेतृत्व में बीना स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री के स्वागत को सैकडो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ स्टेशन पहुंचे प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकते ही कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर पुष्प वर्षा कर “स्वागत है स्वागत है मामा जी” का स्वागत है के नारों से स्टेशन को गुंजायमान किया। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने श्री चौहान का माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद श्री चौहान ने हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि मान. शिवराज जी किसान पुत्र होने के साथ साथ ज़मीन से जुड़े नेता हैं और किसान का सुख दुख समझते हैं माननीय मोदी जी ने उनको ये ज़िम्मेदारी देकर पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया और निस्संदेह शिवराज जी देश की कृषक प्रणाली को उन्नत करने में एक नया अध्याय लिखेंगे इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती विनोद पंथी,प्रदेश सदस्य शशि कैथोरिया,मनोज शर्मा,विजय हुरकट,करोड़ी लाल यादव,कुंवर सिंह ठाकुर,रमेश जड़िया ,राजेंद्र ठाकुर , शसचिन समैया,मण्डल अध्यक्ष शुभम तिवारी,लोकेंद्र सिंह ठाकुर , चित्तर सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोगों की हत्याएं की गई हैं – करने वाला कोई और नहीं सरकार है – जीतू पटवारी

सरकार मे थोड़ी सी शर्म है तो आबकारी मंत्री का इस्तीफा दिलवाएं - पटवारी सागर…

16 hours ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: मौत का आंकड़ा 22 पहुंचा, 112 बीमार

बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अमानक/अवैध शराब के सेवन से मचा हड़कंप, पिता-पुत्र समेत 22 लोगों…

16 hours ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: 11 मौतों से मचा हड़कंप, 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में

आबकारी विभाग और पुलिस पर गिरी गाज, कई अधिकारी निलंबित | ललितपुर से शराब सप्लाई…

2 days ago

श्रीकृष्ण, करूक्षेत्र और प्रबंधन

महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भों से यह अकाट्य रूप से सिद्ध होता है कि श्रीकृष्ण…

4 days ago

मध्यप्रदेश – कार्य समिति के निर्णायो के क्रियान्वयन पर फोकस

राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में दो दिवसीय चली बीजेपी कार्य समिति की बैठक…

4 days ago

राम मंदिर प्रबंधन में बड़ा बदलाव, पहली बार नियुक्त हुआ CEO

अयोध्या। भारतभवः  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़ी चोरी की घटना के…

5 days ago