राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – अब नियुक्तियों में आ सकती है तेजी

इसके पहले जो सूची दिल्ली भेजी गई थी उसमें और नाम जोड़ने के लिए कहा गया था इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर संगठन के और वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा हुई और 50 से ज्यादा नेताओं के नाम की सूची फाइनल कर दी गई है मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के बाद नियुक्तियों मेंतेजी आ जाएगी।
दरअसल जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष और 123 नगर परिषद 46 नगर पालिका क्षेत्र में 750 से अधिक एल्डरमानों की नियुक्तियों करने के बाद जो नियुक्तियां रुकी हुई थी उन पर प्रदेश स्तर पर निर्णय हो चुका है अब दिल्ली की स्वीकृति मिलने के बाद अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही सूचियां जारी की जाएगी। इसके बाद महत्वपूर्ण फैसलों को रहने के लिए यदि कोई समस्या आती है तो राजधानी भोपाल के शारदा विहार परिसर
में चार और पांच अप्रैल को संघ भाजपा समन्वय की बैठक होने जा रही है जिसमें संघ के 39 अनुसांगिक संगठन के प्रमुख शामिल रहेंगे और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी भी शामिल हो सकते हैं।

बहरहाल भाजपा सरकार और संगठन प्रदेश में 2028 के विधानसभा के आम चुनाव एवं इसके पहले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज के चुनाव की तैयारी में जुटगया है इस सहकारिता के चुनाव भी संभावित है। अब प्रदेश के 16 नगर निगम में टेलरमेन की नियुक्ति करनेकी तैयारी है और विभिन्न निगम मंडलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्तियां भी शीघ की जाना इसके अलावा संगठन में भी नियुक्तियां होना है समन्वय बैठक में इस पर चर्चा संभावित है कार्यकारी जैसे ही घोषित हो जाएगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करेगी यहां बताते चलें कि भाजपा की पिछली कार्यकारिणी में 237 सदस्य थे इस बार कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या कुछ बढ़ भी सकती है।कुल मिलाकर भाजपा सरकार और संगठन अब फैसला लेने में तेजी लाएगा क्योंकि संघ भी इस बात का पक्षधर है कि जो के भी फैसला लेना है अब ले लिए जाएं क्योंकि संभावित चुनाव लिए अब समय काम बचा है यही कारण है की राजधानी भोपाल में भाजपा संगठन के महत्वपूर्ण नेताओं के साथ मुख्यमंत्री की चर्चा के बाद अव निर्णय लेने में तेजी की संभावना जताई जा रही है।

श्री देवदत्त दुबे  ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

खाडी संकट ने सबको संकट में डाला

ईरान -इजराइल और अमेरिका के बीच जंग अब एक महीने की हो चुकी है. खाडी…

3 hours ago

युवा विधायकों को समझाई गई विकास की बारीकियां

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों के सम्मेलन में विधायकों को विकास की…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

3 days ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

5 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

5 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

1 week ago