राजनीतिनामा

बीना विधानसभा क्षेत्र के 200 से अधिक कांग्रेसी अब भाजपा में

बीना विधानसभा क्षेत्र के 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है: गोविंद सिंह राजपूत

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास मातेश्वरी पर सोमवार को बीना विधानसभा के 200 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है कार्यकर्ता अपनी मेहनत निष्ठा और लगन से पार्टी के बड़े-बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाली पार्टी है अपने देश और समाज के लिए कार्य करने हेतु आप सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है आप सभी भाजपा की रीति नीति और राष्ट्रीय समर्पण की सोच के साथ आगे बढ़े और अपने क्षेत्र के लिए विकास के नए आयाम तक ले जाएं। इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा परिवारवाद से नहीं चलती देश के अन्य राजनीतिक दलों में पार्टी पर परिवारवाद हावी रहता है लेकिन भाजपा में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को बागडोर दी जाती है फिर चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण हो या पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान या वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जो की पार्टी के साधारण कार्यकर्ता थे और आज पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। इस अवसर पर खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चैबे ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा से जुड़कर हमारे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कदम से कदम मिलाकर कार्य करें उन्होंने सभी कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। नगर निगम सागर के अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी से जुड़े और अपने क्षेत्र के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ गुरैया, मनीष चैबे, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी में स्वागत किया। बीना से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से वासु यादव उप ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस, सौरभ निमेष अग्रवाल सचिव युवा कांग्रेस पटेरा, विजय जोगी, शैलेंद्र पटेल जिला उपाध्यक्ष, ललित यादव युवक विधानसभा उपाध्यक्ष, शालकराम नायक सरपंच, भुजबल यादव, साहिल खान, कुंदन सिंह चंदेल सरपंच, गंधर्व सिंह, करण सिंह राजपूत, राजू पटेरिया, पुष्पेंद्र पटेल, अरविंद करोलिया, धर्मेंद्र अहिरवार, जयपाल राजपूत, छोटे भाई यादव, अंकित तिवारी, राजा सिंह यादव, हीरा सिंह यादव, अरविंद लोधी, हिम्मत विश्वकर्मा, किशन लोधी, पवन यादव, मोतीलाल अहिरवार, शोवरन यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, अंकित तिवारी, सुदीप यादव, कृपाराम अहिरवार, कालीचरण अहिरवार, देशराज, करण, राहुल सोनी सहित 200 से अधिक बीना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सदस्यता ली।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

15 hours ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

15 hours ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

22 hours ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

2 days ago

गुरु: जो युग को दृष्टि देता है

‘’वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शङ्कररूपिणम्। यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते॥‘’ सभ्यताओं का निर्माण केवल…

3 days ago

CJP के प्रदर्शन के बाद तेज हुई ‘रिजर्वेशन हटाओ’ बहस, 51 लाख फॉलोअर्स का दावा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के…

4 days ago