Breaking News

सागर – बीना सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

बीना सड़क मार्ग पर नरयावली रोड पर ग्राम जेरई के ब्रिज के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक और  वैन की भिड़ंत हो गई। टक्कर के समय  वाहनों की चपेट में स्कूटी सवार भी आ  गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर  पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया है।  जानकारी के अनुसार ग्राम जेरई के पास नए ब्रिज से अनाज से भरा ट्रक रांग साइड जा रहा था। सामने से आ रही वैन से भिड़ंत हो गई। इसी दौरान स्कूटी  सवार ट्रक और वैन की चपेट में आ गया। जिसमें स्कूटी सवार युवक की भी मौत हो  गई। वहीं वैन में सवार दो लोगों की मौत हुई  है। हादसा इतना दर्दनाक था कि वैन और  स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।  इस हादसे में मारुति वेन में सवार नरेंद्र ठाकुर और महादेव ठाकुर निवासी ग्राम भीलोन खुरई और स्कूटी सवार की पहचान शुभम दीक्षित निवासी टीकमगढ़ के रूप में हुई है। घटनाक्रम की सूचना पर नरयावली  थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का  पंचनामा बनाने की कार्रवाई की जा रही है।  नरयावली थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने बताया कि ट्रक और वैन में टक्कर हुई है।  स्कूटी सवार भी दुर्यटना का शिकार हुआ है।  घटना में स्कूटी सवार समेत तीन की मौत  हुई है। मृतकों की अब तक पहचान नहीं  सकी है। मामले में घटना के कारणों की  जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा जा रहा है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

10 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

10 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

16 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

16 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

1 day ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago