टीकमगढ़ – लोकायुक्त पुलिस सागर संभाग ने टीकमगढ़ जिले मोहनगढ़ तहसील के मझगंवा हल्का के पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन का फौती नामांतरण कराने के एवज में पटवारी द्वारा एक लाख 11 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर संभाग योगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में लोकायुक्त इकाई सागर द्वारा लगातार कार्यवाई की जा रही है। आवेदक सजीव यादव पिता सूके यादव निवासी ग्राम मझगवां तहसील मोहनगढ़ टीकमगढ़ ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अनुसार आवेदक के पिताजी के देहांत के पश्चात उसके नाम की ज़मीन का फौती नामांतरण आवेदक एवं परिवार जनों के नाम पर होना था , जिसके लिए विधिवत आदेश होने के पश्चात हल्का पटवारी से संपर्क करने पर आरोपी पटवारी संजू रैकवार द्वारा फौती नामांतरण करने के एवज में 1,11,000 रू की मांग की गई एवं एडवांस के रूप में 15,000 रुपये ले लिए गए। आरोपी शेष राशि के बिना नामांतरण की प्रक्रिया करने के लिए राजी नहीं था एवं शेष राशि की मांग कर परेशान कर रहा था ।इस पर आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस से संपर्क किया गया तो लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत का सत्यापन कराने के उपरांत ट्रैप की कार्यवाही की गई । जिसके दौरान आरोपी पटवारी शेष बची राशि में से 10,000/- रूपये पहली किस्त के रूप में रिश्वत लेते हुए आज सोमवार को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी द्वारा आवेदक से रिश्वत राशि लेकर अपने साथी शिवम् यादव को दे दी ।जिसने उक्त राशि दूसरे साथी रतिराम पाल को दे दी ,ये दोनों आरोपी के अवैध कार्यो में सहयोग करते पाए गए अत : इन दोनों को प्रकरण में सह आरोपी बनाया जा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
अमेरिकी मैगजीन ‘वैरायटी’ की प्रतिष्ठित सूची में मिला 92वां स्थान, चार्ली चैपलिन, टॉम क्रूज और…
बंडा के सेमरा रामचंद्र गांव की घटना, दोनों मृतकों ने गुरुवार को पी थी डीसीआर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की सालाना…
सागर। मध्यप्रदेश कैंट थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश…
भारत में सोने की शुद्धता को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ज्वेलरी…
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' का दिखेगा असर, शहडोल-डिंडौरी में भारी बारिश…