प्रशासन

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  विजयवर्गीय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया

म.प्र.शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री मान.श्री कैलाश विजयवर्गीय जी की अध्यक्षता में नगर निगम द्वारा संचालित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ वितरण कार्यक्रम खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मान.गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, पूर्व सांसद श्री राजबहादुर सिंह, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, श्री भानू राणा एवं निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री, एवं समस्त पार्षदों की उपस्थिति में मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री मान. श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सरस्वती मॉ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री मान.श्री कैलाश विजयवर्गीय जी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मान.श्री गोविंदसिंह राजपूत, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।  कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने नगर निगम क्षेत्र के पथ विक्रेताओं को उनका स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिये प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को 10, 20 एवं 50 हजार रूपये का ऋण उपलब्ध कराने के लिये 18 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक चलाये जा रहे, ’’ स्वनिधि भी स्वाभिमान भी ’’ पखबाड़ा के अंतर्गत स्वीकृत किये गये 402 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र के 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 5 लाख रूपये के निःशुल्क इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इस योजना अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के 5218 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बी.एल.सी.घटक के हितग्राहियों को उनकी अंतिम किश्त रू. 50 हजार की राशि का वितरण किया गया।  शहर की स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये वरूण एवं ममता को स्वच्छता सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। फायर विभाग में कार्यरत फायर फाईटर श्री मुकेश मिश्रा एवं मदन रैकवार को भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में आग बुझाने में तत्परता एवं समय पर फायर गाड़ी लेकर पहुॅचने पर एवं वाहन विभाग के रोहित आठया को जेसीबी मशीन से आग लगने के दौरान तत्परता से उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी 48 वार्डो में विकास कार्यो हेतु 25-25 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने, गुरूद्वारा के पीछे से पटवारी पुलिया होते हुये मोमिनपुरा तक रू. 2 करोड़ 10 लाख रुपये एवं बोदव बिहार पुलिया से शब्बीर टायर मोमिनपुरा तक नाला निर्माण कार्य हेतु रू. 1 करोड़ 60 लाख रुपये कुल रू. 3 करोड़ 70 लाख रुपये एवं शीतला माता मंदिर पुल से कैथवारी माता मंदिर पुलिया होते हुए भोपाल रोड राजीव नगर वार्ड पुल तक नाला निर्माण हेतु रू. 6 करोड 70 लाख रूपये ,इसके अलावा मोतीनगर चौराहे से धर्मश्री तिराहे तक सड़क चौडीकरण कार्य हेतु 5 करोड़ रूपये, शहर के सभी प्रमुख चौराहों के पुनर्विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु रू. 5 करोड रूपये विशेष निधि से अनुदान स्वीकृत करने हेतु नगरीय विकास एवं आवास मंत्री को मांग पत्र सौंपा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

17 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

17 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

18 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago