संस्कृति

ग्राम बोधिपुर में सिद्ध स्थान राजा बाबा के यहां वार्षिक मढ़ई महोत्सव का आयोजन

देवरीकला। वीरान ग्राम बोधिपुर में सिद्ध स्थान राजा बाबा के यहां वार्षिक मढ़ई महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां बुंदेली लोक नृत्य राई देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक पंडित बृज बिहारी पटेरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजा बाबा का सिद्ध स्थान होने पर यहां की मान्यता है कि लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है ,उनका सबकोआशीर्वाद मिलता है यह आयोजन आस्थाओं का केंद्र है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की अवधारणा को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं देश को ऐसा नेतृत्व मिला है, जो समाज और देश के लिए गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों शिविर लगाकर गांव-गांव में आयुष्मान कार्ड बनवाए गए हैं ,ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। मुख्य अतिथि दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि राजा बाबा का यह मढ़ई मेला बुंदेलखंड की संस्कृति को जीवंत रख रहा है। क्योंकि बड़े मेलों में यह संस्कृति देखने को नहीं मिलती है जो गांव के मेलों में देखने को मिलती है। इस अवसर पर सिंगपुर सरपंच श्रीमती संध्या विश्वकर्मा ने सांसद राहुल लोधी एवं विधायक बृज बिहारी पटेरिया का स्वागत किया। मढ़ई महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, रामकृष्ण लोधी, घासीराम कुर्मी, योगेंद्र ठाकुर, माखन लोधी ने विधायक एवं सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि संदीप जैन बबलू प्रियंका पटेरिया राजाराम पटेल योगेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मढ़ई महोत्सव में देर शाम तक लोक नृत्य का सिलसिला जारी रहा।

संतोष विश्वकर्मा

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

1 day ago

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवन्त है

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है। शिव अनादि है, शिव भगवन्त है।। शिव ही…

1 day ago

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आस्था के सभी स्थलों का विकास कर रही सरकार नोहटा को बनाया जाएगा नगर परिषद…

2 days ago

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री यादव

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार…

2 days ago

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर…

2 days ago

क्या सच में जायेगी राहुल की सांसदी !

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता पर एक बार फिर संकट…

3 days ago