लोकतंत्र-मंत्र

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से मुलाकात कर सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर प्रदेश शासन द्वारा अब तक की गई कार्यवाही से मंत्री जी को अवगत कराते हुए कहा कि एयरपोर्ट के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है तथा उसकी उपलब्धता से जुड़ी प्रक्रियाएं भी शासन स्तर पर आगे बढ़ाई जा चुकी हैं उन्होंने मंत्री नायडू से आग्रह किया कि सागर को हवाई मार्ग से जोड़ना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा, जिससे व्यापार और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, छात्रों, आपातकालीन मरीजों और आम नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि बुंदेलखंड क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी की कमी के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, उसमें भी कमी होगी जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। साथ ही एयरपोर्ट निर्माण और संचालन से स्थानीय निवासियों को को छोटे-बड़े रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी सांसद वानखेड़े के इस आग्रह को केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सागर की आवश्यकता को सुनते हुए तथा प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने तथा प्रक्रियाओं को गति देने का आश्वासन दिया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया की किताब से सियासी भूचाल!

किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…

8 hours ago

MP – युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष बने

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…

11 hours ago

योगी की चिंता, भाजपा की चुनौती और मोदी सरकार का भविष्य!

 यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…

14 hours ago

सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…

2 days ago

बाबरी विध्वंस की यादें आज भी सोनिया गांधी को करती हैं भावुक

मोदी और RSS पर भी साधा निशाना बोलीं– 6 दिसंबर 1992 को फूट-फूटकर रोई थी,…

3 days ago

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

3 days ago