Categories: Breaking News

गौर उत्सव के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 का वार्षिक उत्सव मनाया गया

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में डा. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित, गौर उत्सव के अंतर्गत विद्यालय का वार्षिक उत्सव विश्वविद्यालय परिसर के स्वर्ण जयंती सभागार में मनाया गया। गौर उत्सव का आयोजन सफल एवं उद्देश्यपूर्ण रहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि प्रभारी कुलपति प्रो.वाय. एस. ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री अरुण कुमार सिंह प्रधान जिला न्यायाधीश, श्री मनीष भट्ट जिला न्यायाधीश / सचिव विविध सेवा प्राधिकरण श्री आलोक मिश्रा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सागर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।प्रांरभ में अतिथियों का स्वागत एवं वंदन किया गया। सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत हरित पौधे देकर एवं विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने डॉ. गौर की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित गौर गीत एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक नृत्य के अंतर्गत लहरा दो, लावरी नृत्य, छत्तीसगढ़ी नृत्य एवं राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।  सोशल मीडिया नाटक नें वाह-वाही लूट कर मंत्र मुग्ध कर दिया। रामलीला नृत्य नाटिका की जीवंत प्रस्तुति को सभी अतिथियों और दर्शकों ने तालियों से सराहा। विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सभी को संबोधित कर जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र साझा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संगीत शिक्षिका श्रीमति शारदा प्रजापति के निर्देशन में तैयार किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री मनोज नेमा, आनदं जैन एवं फरखंदा बेगम द्वारा किया गया। विद्यार्थी वर्ग की तरफ से कार्यक्रम का संचालन तनिष्क नंदनवार और उनकी टीम ने किया। आभार विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रंजना वर्मा द्वारा किया गया।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

18 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

18 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

19 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago