जीवन शैली

पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेयरियों को विस्थापित करने की कार्यवाही प्रारंभ

डेयरी विस्थापन कार्रवाई के तहत पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेयरियों को विस्थापित करने की कार्यवाही प्रारंभ
बुधवार को इतवारी वार्ड की एक डेयरी विस्थापन स्थल रतौना षिफ्ट की
सागर नगर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कार्यवाही पुनः प्रारंभ की गई है । जिसके तहत् बुधवार को नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त राजेश सिंह की उपस्थिति में इतवारी वार्ड से संजू यादव के 8 पशुओं की डेयरी को नगर निगम के वाहन द्वारा डेयरी विस्थापन स्थल रतौना हफसिली में शिफ्ट किया गया।नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने डेयरी विस्थापन कार्रवाई में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जिन-जिन वार्डो में डेयरियॉं शेष रह गयी थी उन्हें शीघ्र ही शहर से बाहर करने की कार्यवाही करें तथा जिन डेयरी संचालकों द्वारा डेयरी षिफ्ट करने के उपरांत पुनः अपने जानवरों को वापिस लाकर पषु विचरण मुक्त क्षेत्र में डेयरी का संचालन किया जा रहा है, उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही करते हुये उनके जानवरों को शहर से बाहर करें अथवा पषुओं को जप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ करें।  निगमायुक्त ने निर्देष दिये है कि डेयरी विस्थापन कार्य के दौरान पुलिस बल को साथ में रखकर कार्यवाही करें तथा कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस में एफ.आइ्र.आर.करें जिससे शत-प्रतिषत डेयरी विस्थापन योजना का कार्य पूर्ण हो सकें। उन्होने कहा है कि डेयरी विस्थापन कार्य के साथ साथ मुख्य मार्गो पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को भी पकड़ने की कार्यवाही करें।कार्रवाई के दौरान दल प्रभारी शिवनारायण रैकवार, राजू रैकवार ,उमेश चौरसिया एवं दल के कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

15 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

15 hours ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

20 hours ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago

मस्क का बड़ा ऐलान: अमेरिका के 7 करोड़ बच्चों को देंगे SpaceX के शेयर

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क ने अमेरिकी बच्चों को लेकर…

2 days ago

CJP प्रवक्ताओं की हिरासत दो दिन और बढ़ी

जमानत पर फिर अड़ंगा, तिहाड़ में ही मनेगी विजयादशमी! नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)…

2 days ago