राजनीतिनामा

पीड़ित परिवार ने सुरखी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा पर आरोप लगाए

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा और नपा प्रतिनिधि गोलू राय ने मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया, घर जला दिया पीड़ित परिवार ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए की पुलिस अधीक्षक से शिकायत, जांच शुरू

सागर. सुरखी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा पर कुटीर के नाम पर कमीशनखोरी को लेकर पहले से आरोप लग रहे थे कि अब उनकी मुश्किलें और बढ़ती जा रही है। उनके खिलाफ राहतगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने न केवल अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है, बल्कि सैंकड़ों लोगों के साथ मिलकर घर जला देने की लिखित शिकायत भी पुलिस अधीक्षक से की हैं। पीड़ित और उसकी पत्नी नीरज शर्मा, नरेंद्र उर्फ गोलू राय, काशीराम पटेल, हर्ष राय के द्वारा किए गए अत्याचार और गुंडागर्दी की शिकायत कर न्याय की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों के सामने  रो पड़े। उन्होंने संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए संबंधितों पर केस दर्ज करने की बात अधिकारियों से कही। मंगलवार को राहतगढ़ के गांव बहादुरपुर निवासी गजराज पिता गोवर्धन कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। गजराज ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि बहादुरपुर में उसकी खसरा नंबर 176 और 175 रकबा की जमीन है। जिसकी डिग्री और रिकॉर्डनामा भी उसके पास है। जिसका कोई भी बंटवारा नहीं हुआ। जमीन हमारी है, हालांकि कोर्ट में इसका केस भी चल रहा है।

जुलाई 2014 में कोर्ट की डिग्री हुई थी, जिसके बाद जमीन पर यथास्थिति को बना रखने के आदेश दिए गए। फिर भी नीरज शर्मा और नरेंद्र उर्फ गोलू राय व अन्य ने कोर्ट की अवहेलना करते हुए जमीन पर नापने के लिए पहुंच गए। जब इसका विरोध करते हुए इसकी शिकायत की तो नीरज शर्मा, गोलू राय समेत सैंकड़ों लोग घर आए और घर पर आग लगा दी। मैं और मेरी पत्नी जैसे तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकलें। इस मामले की शिकायत थाने में की तो थाने में भी शिकायत नहीं हुई। हमें वहां से भगा दिया गया। दहशत के चलते भाई छोड़ चुका है गांव गजराज ने बताया कि उनका बड़ा भाई दहशत के चलते गांव को छोड़ चुका है। वे भी इन लोगों को दहशत में जीवन बिता रहे हैं। जमीन होने के बाद भी वे बेघर हैं। उनका परिवार को गांव के ही एक व्यक्ति आसरा दिए हुए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने और सुरक्षा दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने भी पीड़ित परिवार को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

20 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

20 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

20 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago