सागर – सागर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ने पुरवियाउ वार्ड तिली क्षेत्र रानीपुरा वार्ड में जनसंपर्क किया एवं निर्दलीय प्रत्याशी शैलबाला सुनरया ने आमजन से उनकी मूलभूत समस्याओं को समझा। उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद और क्षेत्र के लोगों का भारी जन समर्थन मिला। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी शैलबाला ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि भारत को ‘कांग्रेस मुक्त’ करने के चक्कर मे भारतीय जनता पार्टी खुद ‘कांग्रेस-युक्त’ हो गयी है। जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष नेतृत्व अच्छा होने के बावजूद भी, जिले स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।
जिस वजह से उनमें भाजपा से व्यापक रूप से विरक्ति हो चुकी है। शैलबाला सुनरया ने सागर स्तर पर भाजपा की नीतियों से तंग आकर पार्टी छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव में चुनाव चिन्ह हीरा पर खड़ी हुई हैं। जन सम्पर्क में मुख्य रूप से अभय तिवारी, उदय राज, माणिक राज सुनरया, शिवानी सुनरया, अमित दाधीच, ऋषभ कौशल, नीरज, सुमन सेन, मयंक साहू, विजय साहू, शुभांकर सोनी, प्रियंका, नीलेश नामदेव, दीपक साहू, रिक्की साहू, शुभम, रीतेश,व क्षेत्र वासी मौजूद रहें।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…
बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…
भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…
भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…
‘’वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शङ्कररूपिणम्। यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते॥‘’ सभ्यताओं का निर्माण केवल…
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के…