राजनीतिनामा

सुरखी के युवाओं का स्वर्णिम भविष्य मेरी पहली प्राथमिकता: गोविंद सिंह राजपूत

 प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और गोविंद सिंह फिर मंत्री बनेंगे: राजेंद्र सिंह मोकलपुर

सुरखी से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने किया 8 गावों में जनसंपर्क ग्रामवासियों का लिया आशीर्वाद सागर दिनांक 28 अक्टूबर 2023: युवा वर्ग ही प्रदेश और देश की वास्तविक शक्ति है। यह वह ताकत है जो सुरखी विधानसभा की दिशा और दशा तय करेगी। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के युवा वर्ग और होनहार प्रतिभाशाली युवाओ की प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है। हमने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेले लगवा कर उन्हें रोजगार दिलवाया है। आगे भी विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व विकास हुआ है। अब यहां 24 घंटे सेवाएं देने के लिए राहतगढ़ में बड़ा सिविल अस्पताल है। नए संजीवनी क्लिनिक, आरोग्य केंद्र भी हैं। यह बात सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कही। राजपूत शनिवार को क्षेत्र के ग्राम बिहारखेड़ा, बेरसिया, घाटमपुर, अर्जनाटोला, बरौदा रहली, बंसिया, बेरसला तथा नारायणपुर में जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर मोजूद रहे। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि युवा वर्ग देश और प्रदेश की ताकत के साथ ही भविष्य होता है।

आप भाजपा का साथ दो आपको आगे बड़ाने की जिम्मेदारी मेरी है। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ने कहा की प्रदेश की शिवराज सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीखो कमाओ जैसी महत्वपूर्ण योजना चलाई है । इस योजना में युवक युवतियों को प्रशिक्षण देकर उनके हुनर को परिष्कृत कर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के काबिल बनाया जाता है। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार और मैने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। सड़क, बिजली,पानी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए हैं। गोविंद सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुमत के साथ बन रही है। अब आपको अपने सुरखी विधानसभा क्षेत्र से ऐसे प्रतिनिधि को चुनना है जो आपके बारे में सोचे इसके लिए भाजपा एक मात्र पार्टी है। राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने कहा कि मैं आपसे निवेदन करने आया हूं कि भाजपा की सरकार ने आपको अनेक योजनाओं के माध्यम से सुविधा दी हैं । चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, लाड़ली बहना योजना हो या फिर राशन हो स भाजपा ने अपनी योजनाओं के माध्यम से हर जरूरतमंद की मदद की है। यह सुविधा मिलती रहे इसलिए भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए हैं, इसलिए उन्हें कमल के फूल का बटन दबाकर विजय दिलाएं। मोकलपुर ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है ही ,प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और गोविंद सिंह राजपूत फिर से मंत्री बनेंगे तब विकास का पहिया और तेजी से घूमेगा। जनसंपर्क में अनेक ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

41 mins ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

8 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago