राजनीतिनामा

कांग्रेस कभी भी धर्म, संस्कृति और सनातन की बात नहीं करती-गोविंद सिंह राजपूत

 भाजपा और मैं धर्म और संस्कृति पर चल कर विकास करने वाले हैं: गोविंद सिंह राजपूत

भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ने आज ग्राम बिशनपुर, घोघरी, बखरा, अमोदा, कंदेला, हड़ा, गेहूंरास, भजिया, गेहलपुर तथा पिपरिया में किया 

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हर धर्म और समाज के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। यहां स्थापित प्राचीन धार्मिक स्थलों के दर्शन करने दूर दूर से लोग आते हैं। मैने इन स्थलों का जीर्णाेद्धार कराया है, कई स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया है। बीना नदी का बनेनी घाट इसका उदाहरण है।  कांग्रेस कभी भी धर्म, संस्कृति और सनातन की बात नहीं करती। बात चाहे देश की हो, प्रदेश की हो या फिर सुरखी विधानसभा क्षेत्र की हो। भाजपा और हमने हमेशा सनातन धर्म, संस्कृति को संरक्षित करने का काम भी किया है। भारतीय जनता पार्टी और मैं धर्म और संस्कृति पर चल कर विकास करने वाले हैं। पिछले महीनों में परम पूज्य बागेश्वर धाम के पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा का आयोजन हुआ, श्री राम नाम जप यज्ञ का असाधारण आयोजन में  भक्ति के गंगा सागर सागर में सुरखी विधानसभा डूब गया था। ऐसे भव्य आयोजन होते रहें , इसके लिए जरुरी है कि आप भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद अपने बहुमूल्य वोट के रूप में दें।

यह बात सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कही। गोविंद सिंह रविवार को क्षेत्र के ग्राम बिशनपुर, घोघरी, बखरा, अमोदा, कंदेला, हड़ा, गेहूंरास, भजिया, गेहलपुर तथा पिपरिया में किया जनसंपर्क कर रहे थे। गोविंद सिंह ने कहा कि धर्म संस्कृति के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास किया है। इसके अतिरिक्त यहां की जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें इस पर भी ध्यान देकर योजनाऐं बनाई हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ने कहा कि मेरा पूरा फोकस इस बात पर है कि क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, छात्र- छात्राओं आदि को सुविधाएं मिलें। इसके लिए भाजपा सरकार और मैं प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश सरकार ने सुरखी विधानसभा की कृषि भूमी प्यासी न रहें इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं को राशी प्रदान की है। क्षेत्र में चल रहीं परियोजनाओं के पूर्ण होने पर सिंचाई का रकबा भी बढ़ेगा और किसानों की उपज भी। भाजपा प्रत्याशी राजपूत ने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, शापिंग कॉम्लेक्स निर्माण, स्टेडियम, स्कूल भवनों का निर्माण जैसे विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही एक बार फिर विकास कार्यों का सिलसिला दोगुनी रफ्तार से चल पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी विकास कार्य नहीं कराए। कांग्रेस और उसके नेता विकास के कार्य करने वालों पर आरोप लगाने में माहिर है। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में अड़ंगे कैसे लगाएं यही सोचती रहती है। कमलनाथ की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। जिन्हें कांग्रेस ने टिकिट दिया वे सुरखी के गावों को नहीं जानते। चुनाव से को घबराते हैं जो जनता के संपर्क में नहीं रहते। मैं और मेरे परिवार के सदस्य आपके सुख दुख में हमेशा खड़े रहते हैं। गावों में जनसंपर्क के दौरान भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत को जनता स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। वे बच्चों को दुलार भी कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान अनेक ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी साथ रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

1 hour ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago