सागर। आईमा मीडिया फाउंडेशन के अंतर्गत कार्य कर रही उप समिति ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन(AIMA MEDIA) के द्वारा जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव का मतदान 17 मार्च को ऑनलाइन किया गया। जिसका परिणाम आज घोषित किया गया।
जिसमें जिला ईकाई सागर के जिलाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार शिवकुमार विश्वकर्मा,मयंक जैन और ज्योति शर्मा थे । जिसमें ज्योति शर्मा ने बहुमत के साथ सागर जिलाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा है। एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र की जनता के साथ साथ सभी मीडियाकर्मियों के सुख दु:ख की खबर रखने, हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने तथा उनके हितों के लिए संघर्ष करना है।
पत्रकारिता में हासिल किए 2 गोल्ड मेडल
डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से ज्योति ने पत्रकारिता के स्नातक (B.J.) में वर्ष 2019 में गोल्ड मेडल हासिल किया एवं लगातार अगले दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता स्नातकोत्तर (MAJMC) में वर्ष 2022 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
वर्तमान में ज्योति शर्मा जनतंत्र सेतु न्यूज़ की चीफ एवं एडिटर हैं साथ ही MP NEWS.LIVE चैनल की डिवीज़न हेड हैं।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…