अपराध

मोतीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

 पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं Csp सागर के मार्गदर्शन में की गई उक्त कार्यवाही

दिनांक 29 जनवरी 2024 को गल्ला मंडी स्थित रोड पर हुई घटना के संबंध में पुलिस थाना मोतीनगर में घायल आशीष यादव पिता रघुवीर उम्र 25 साल निवासी बेरखेड़ी थाना नरयावली ने रिपोर्ट की थी कि उक्त दिनांक को अपने पिता रघुवीर प्रसाद के साथ पेशी करने के लिए मोटरसाइकिल से न्यायालय सागर जा रहे थे जैसे ही लगभग 11:00 बजे वीर सिंह यादव की दुकान के पास पहुंचे तो संतोष यादव, राहुल यादव, बब्बू यादव निवासी इतवारी, मोंटी उर्फ संजय, नवीन यादव, वीरू यादव, गंगाराम प्रजापति सभी लोग हाथ में लोहे की रोड एवं लाठियां लिए मां – बहन की गालियां देकर एक राय होकर मारपीट की है, जिससे दोनों के हाथों, पैरों, सिर में और शरीर में कई जगह चोटे आई हैं, खून निकला है रिपोर्ट पर थाना मोती नगर में अपराध कायम किया गया था, विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आई की वर्ष 2022 में दोनों पक्षों के मध्य थाना नरयावली क्षेत्र में विवाद हुआ था जिसकी अंतिम पेशी करने के लिए घायल न्यायालय सागर जा रहे थे घायलों के द्वारा राजीनामा न करने के कारण घातक लोहे की रोड और लाठियो से लगातार मार -मार कर उनकी हत्या करने की कोशिश की गई.

गिरफ्तार आरोपी 1. संतोष यादव पिता खिलान सिंह उम्र 56 साल निवासी सालेरा थाना नरयावली, 2. नवीन यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 साल निवासी मेनपानी थाना गोपालगंज, 3. गंगाराम विश्वकर्मा पिता राम प्रसाद उम्र 51 साल निवासी मोतीनगर वार्ड थाना कोतवाली. आरोपीगणों के विरुद्ध पूर्व से कई अपराध विभिन्न स्थानों में पंजीबद्ध हैं उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है, 04 फरार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही है उनके खिलाफ इनाम की घोषणा कराई जा रही है और उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही भी शीघ्र कराई जाएगी. इन आरोपियों में से जो पूर्व के अपराधों में जमानत पर हैं उनकी जमानत निरस्त की कार्रवाई भी शीघ्र कराई जावेगी.

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

16 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

16 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

22 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

23 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

2 days ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago