राजनीतिनामा

भाजपा शासन में देवरी में भी लिखी जाएगी विकास की नई इबारत – पटैरिया

देवरी विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक पंडित बृज बिहारी पटेरिया का विजय जुलूस बड़ी धूमधाम के साथ निकला गया, जिसमें सुबह सबसे पहले पंडित बृज बिहारी पटेरिया ने प्रसिद्ध क्षेत्र रानगिर पहुंच कर मां हरसिद्धि के दर्शन किएऔर वहां से विजय जुलूस की शुरुआत हुई, और जगह-जगह स्वागत किया गया जिसमें गौरझामर और देवरी में विजय जुलूस का सैकड़ो जगह स्वागत किया गया जिसमें जुलूस के दौरान देवरी नगर में दूर दराज गांवों से आए हजारों लोग विजय जुलूस में शामिल हुए इस दौरान देवरी नगर की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ाऔर देवरी नगर में जगह-जगह आतिस्बाजी और पटाखे चलाएं और लोगों ने खुशी का इजहार किया।

इस दौरान पंडित बृज बिहारी पटेरिया ने देवरी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस अपार भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है की देवरी की जनता ने पिछले 10 सालों में कितने अत्याचार सहे हैंऔर कितने लोगों पर झूठे मामले बनाए गए हैं और लोगों के ट्रांसफर कराए गए एवं उन्होंने कहा की इसी तरह लोग आशीर्वाद बनाए रखें इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए जहां देवरी के देव श्री मुरलीधर मंदिर पर संत समुदाय के द्वारा नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत किया गया वही सुखचैन वार्ड की पार्षदश्रीमती शशि उमेश पलिया द्वारा लाडली बहनों के साथ विधायक का स्वागत किया गया और जुलूस देवरी के प्रसिद्ध खंडेराव मंदिर पहुंचा जहां देव खंडेराव राव के दर्शन के बाद विजय जुलूसआगे बड़ा इस दौरान जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि और पूर्व जनपद अध्यक्ष विनीत पटेरिया,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र खल्ला,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल जैन,पूर्व पार्षद महेंद्र पलिया,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

देवरी कला। संवाददाता संतोष विश्वकर्मा

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

युवा विधायकों को समझाई गई विकास की बारीकियां

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों के सम्मेलन में विधायकों को विकास की…

2 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

2 days ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

4 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

4 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

6 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

7 days ago