खेत-खलिहान

केन – बेतवा लिंक परियोजना आधुनिक युग का भागीरथी प्रयास – प्रधानमंत्री मोदी

कई वर्षो से अधर में लटकी उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की नदियों को जोड़ने वाली केन बेतवा परियोजना का इस वर्ष से शुभारंभ हो जायेगा केंद्रीय बजट 2022.23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि केन.बेतवा लिंक परियोजना के कार्यान्वयन पर 44605 ​​करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इसका उद्देश्य किसानों की 11 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई लाभ 62 लाख लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति 103 मेगावाट हाइड्रो साथ ही 27 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति करना है। वित्त मंत्री के 2022.23 के बजट भाषण में आगे उल्लेख किया गया है कि केन.बेतवा लिंक परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2022.23 में 1400 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केन.बेतवा इंटर.लिंकिंग प्रोजेक्ट को फंडिंग के साथ.साथ कार्यान्वयन को मंजूरी दी थी। केन.बेतवा लिंक परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों में फैले बुंदेलखंड के जल संकट वाले क्षेत्र के लिए अत्यधिक लाभकारी होगी। इस परियोजना से मध्य प्रदेश के पन्ना टीकमगढ़ छतरपुर दमोह सागर दतिया शिवपुरी विदिशा और रायसेन जिलों के साथ.साथ उत्तर प्रदेश के बांदा झांसी महोबा और ललितपुर जिलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बुंदेलखंड क्षेत्र के लिये लाभ देने वाली परियोजना के अंर्तगत उत्तरप्रदेश की केन नदी का पानी मध्यप्रदेश की बेतवा नदी में लगभग 221 किलोमीटर लंबी नहर के माध्यम से छोड़ा जायेगा इस परियोगजना के सन 2030 तक पूर्ण होने के प्रयास किये जायेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी आज के अपने कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत में देश की विभिन्न नदियों को जोड़ने वाली परियोजना की चर्चा करते समय इस परियोजना का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए इसे बंुदेलखंड के लिये आधुनिक युग का भागीरथी प्रयास बताया । उन्होने कहा कि यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानो एवं निवासियों के लिये वरदान साबित होगी पानी की किल्ल्त से परेशान रहने वाले बुंदेलखंड को इस समस्या से निजात मिलेगी इससे क्षेत्र के किसानों को न सिर्फ खेती में लाभ मिलेगा बल्कि उनका संपूर्ण जीवन में परिर्वतन होगा किसानों के परिवारों को पलायन की समस्या से मुक्ति मिलेगी उनके बच्चे अन्य बड़े शहरों में रोजगार की तलाश में जाने की बजाय अपने परिवार के साथ रहकर ही अपनी रोजी रोटी कमा सकेंगे इससे रोजगार एवं स्वावलंबन के कई विकल्प खुल गये है।यह परियोजना आधुनिक युक का एक भागीरथी प्रयास है ।
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बजट में केन बेतवा परियोजना को 1400 करोड़ रूपये के आवंटन पर खुशी जताते हुए कहा कि 44000 हजार करोड़ रूपये की इस महत्वपूर्ण परियोजना पर अब जल्द से काम शरू होगा इस परियोजना से बुंदेलखंड को सूखे की समस्या से निजात मिलेगी।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

19 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

20 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

3 days ago