अपराध

जतारा पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जिला टीकमगढ पुलिस थाना जतारा अंर्तगत पुलिस ने एक बेहद उलझे हुए हत्या प्रकरंण का खुलासा किया है जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2022 को डायल हंड्रेड वाहन के माध्यम से सूचना मिली कि दमनपुरा मोहल्ला ग्राम पंचायत बलदेव पुरा थाना जतारा में एक वृद्ध महिला की उसके घर में रात्रि में हत्या कर दी गई है इस सूचना पर थाना जतारा से निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी अपने बल को साथ लेकर घटनास्थल पर जाकर मृतिका के पति वृंदावन विश्वकर्मा एवं पुत्र पुष्पेंद्र विश्वकर्मा से घटना के संबंध में जानकारी ली तो बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 27.28 जनवरी की दरमियानी रात में घर में घुसकर मृतिका कपूरी बाई विश्वकर्मा उम्र 60 साल की सिर में गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या कर दी गई है

घटना की सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय टीकमगढ़ से प्रशांत खरे को अवगत कराया गया  पुलिस अधीक्षक से निर्देश प्राप्त कर पोलिकेतना जतरा की टीम ने  घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया मृतक के पुत्र पुष्पेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 का पंजीबद्ध कर विवेचना में मामला लिया गया वरिष्ठ अधिकारियों से सतत मार्गदर्शन प्राप्त कर अज्ञात आरोपी की तलाशी के लिए थाना जतारा से प्रथक प्रथक टीम तैयार कर रवाना की गई।  विश्वसनीय मुखबिर सूचना परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर एवं विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों से कड़ी जोड़ते हुए जानकारी मिली कि मृतिका की हत्या उसके किसी करीबी परिजन द्वारा की जा सकती है प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बारीकी से मृतका के पुत्र पुष्पेंद्र से पूछताछ की गई पूछताछ की गयी पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन सख्ती से पूंछतांछ के  दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया एवं बताया कि उसने पारिवारिक क्लेश से परेशान होकर अपनी मां की रात्रि में सोते समय घर में घुसकर हत्या कर दी है आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाना है

उक्त कार्रवाई में थाना जतारा के थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी ,उपनिरीक्षक रविशंकर कुशवाह, उपनिरीक्षक रामलाल , उपनिरीक्षक प्रताप,  प्रधान आरक्षक बालकिशन , पुष्पेंद्र शर्मा एवं पुलिस स्टाफ जतारा की सराहनीय भूमिका रही

पुराना मकान बना हत्या का कारण
जानकारी के अनुसार आरोपी पुष्पेंद्र अपने पिता ,पत्नि और बच्चों के साथ खेत में बने हुए मकान में रहता था और मृतिका से भी पुराने मकान को बेचकर खेत वाले मकान में ही रहने को बोला करता था लेकिन मृतिका इसके लिये तैयार नहीं थी जिसकी वजह से आये दिन घर में विवाद होता था इसी से तंग आकर पुष्पेंद्र ने 27.28 जनवरी की रात पुराने मकान में अपनी सोती हुई मां पर कुल्हाडी के बेंत से सिर पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही मां की मौत हो गई ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

22 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

3 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

3 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

3 days ago