लोकतंत्र-मंत्र

लोगों की हत्याएं की गई हैं – करने वाला कोई और नहीं सरकार है – जीतू पटवारी

सरकार मे थोड़ी सी शर्म है तो आबकारी मंत्री का इस्तीफा दिलवाएं – पटवारी

सागर ।  भारतभवः 

म.प्र. कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सागर जिले के बण्डा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब त्रासदी में अपनों को खो चुके परिवारो के बीच पहुंचकर संवेदनाये प्रकट की । जिला काँग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया पटवारी जी भोपाल से चलकर शराब त्रासदी से प्रभावित छापरी, बमूरा, चौका, हिनोती, दलपतपुर, धुरमार, गूगरा, नौराज, पाटन ग्रामों में पहुंचे और मृतकों के परिवार जनों को ठांठस बँधाया और दुख साझा किया साथ ही पटवारी जी ने पीड़ित परिवारो से मिलकर कहा इस दुख की घड़ी में काँग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है । सागर बीएमसी पहुंचकर उपचार रत लोगों से और उनके परिवार जन से पीड़ा सुनी म.प्र. कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की लोगों की हत्याएं की गई है । हत्याएं करने वाला कोई और नहीं सरकार है । सरकार में थोड़ी-सी भी शर्म है तो आबकारी मंत्री का इस्तीफा दिलवाएं, दोषियों पर कठोर कार्यवाही, पीड़ित परिवारो को न्याय और ऐसी घटनाओ की पुनरावृति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना सरकार की जिम्मेदारी है, वह उससे भाग नहीं सकती ।

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा की किसी ने भाई किसी ने बेटा खोया यह सागर जिले की अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी है त्रासदी प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम है और जिससे लोगों की जान गई श्री पटवारी जी के साथ बंडा के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी,नारायण प्रजापति, जिला प्रभारी राहुल शर्मा,जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी चंद्र भूषण सिंह गुड्डू राजा बुंदेला, पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार,पूर्व विधायक सुनील जैन, सुरेंद्र सुहाने,नीरज शर्मा, जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह,राजकुमार पचौरी, रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, ज्योति पटेल, भूपेंद्र सिंह सिंगदौनी, रमाकांत यादव, सतीश यादव,ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत, नितिन बाजपेयी,धामोनी ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह लोधी, शाहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम यादव, श्रीकांत सराफ, योगेंद्र सिंह लोधी, दीपक प्रजापति, लक्ष्मण सिंह घोघरा, नारायण खान,जितेंद्र मिश्रा छापरी, अक्षय दुबे, अमर गुप्ता, प्रभांशु करोसिया, संजय रोहिदास, आसिफ खान,अनुज रावत काटी, कृष्णा कुमार रावत, मुकेश जैन, प्रदीप सोनी, शाहिल खटीक अनिल यादव, बब्बू यादव, मनोज राय,आनंद सोलंकी अशोक कुशवाह, पप्पू सेन हेमंत लारिया, पुष्पेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

8 hours ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

15 hours ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

15 hours ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के सहयोगी दलों ने उठाये सवाल

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उठ रहे सवालों के बीच अब…

2 days ago

2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के व्यापारी करेंगे डिजिटल भुगतान का बहिष्कार

नई दिल्ली। भारतभवः  डिजिटल भुगतान को लेकर देशभर के व्यापारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ…

2 days ago