लोकतंत्र-मंत्र

भाजपा – कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प दर्जनों हुए घायल

मध्यप्रदेश में अतिसंवेदनशील माने जाने वाली खुरई विधानसभा एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है जहां आज एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे  भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सामना होने पर दोनो दलों के कार्यकर्ताओं में झड़प और पत्थरबाजी की घटना सामने आयी है । दरअसल खुरई नगरपालिका द्धार बनाये गये सेल्फी प्वाइंट में तोड़फोड को लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ता आरोपियों को गिरफतार करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक अरूणोदय चौवे और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश जैन के नेतृत्व में उक्त घटना पर लिखाई गई झूंठी रिर्पोट को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे । जानकारी के अनुसार तभी दोनो दलों के कार्यकर्ताओं का सामना होने पर एंसी स्थिति बनीं और दोनो दलों के कई कार्यकर्ताओेे के घायल होने का समाचार है । घटना को लेकर जहां केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है और हमला करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफतार करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को घटनाक्रम से अवगत कराने और और तत्काल कार्यवाही के निर्देश देने की बात कही तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं का सुनियोजित षडयंत्र बताते हुए डर और भ्रष्टाचार की राजनीति को हावी करने का प्रयास बताया । पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे ने भी घटना के बाद एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि घटना की पूरी जांच की जानी चाहिए उन्होने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज कराने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। घटना की मजिस्ट्रेट जाँच के आदेष दे दिए गए हैं साथ ही खुरई थाना प्रभारी को निलंबित भी कर दिया गया है ।

वीडियो समाचार देखने के लिये नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

https://youtu.be/wH5sbPpXy0o

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

22 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

3 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

3 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

3 days ago